होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब इस चैनल की कश्ती में सवार हुईं पत्रकार कंचन जैसवानी
अब इस चैनल की कश्ती में सवार हुईं पत्रकार कंचन जैसवानी
कई चैनल्स में बतौर न्यूज एंकर निभा चुकी हैं अपनी जिम्मेदारी
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
पत्रकार और न्यूज एंकर कंचन जैसवानी ने ‘स्वराज एक्सप्रेस’ चैनल से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की पत्नी और वरिष्ठ पत्रकार अमृता राय व राज्यसभा टीवी के पूर्व सीईओ गुरदीप सप्पल द्वारा शुरू किए गए इस चैनल में वह बतौर न्यूज एंकर काम कर रही थीं। कंचन जैसवानी ने अब आईटीवी ग्रुप का हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया न्यूज’ जॉइन कर लिया है। यहां उन्हें आउटपुट टीम में सीनियर प्रोडयूसर/एंकर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कंचन जैसवानी ने नोएडा की एमिटी यूनीवर्सिटी से जर्नलिज्म का कोर्स किया है। ‘स्वराज एक्सप्रेस’ से पहले वह ‘सहारा समय’, ‘न्यूज वर्ल्ड’, ‘फोकस टीवी’ और ‘सूर्या समाचार’ टीवी में एंकर रह चुकी हैं। कंचन जैसवानी को समाचार4मीडिया की तरफ से नई पारी की शुभकामनाएं।
टैग्स इंडिया न्यूज कंचन जैसवानी स्वराज एक्सप्रेस