होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / युवा पत्रकार ऋषभ परमार ने Jagran को बोला बाय, अब इस दिशा में बढ़ाए कदम
युवा पत्रकार ऋषभ परमार ने Jagran को बोला बाय, अब इस दिशा में बढ़ाए कदम
युवा पत्रकार ऋषभ परमार ने ' जागरण न्यू मीडिया ' (Jagrannewmedia) के साथ अपनी करीब एक साल की पारी को विराम दे दिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
युवा पत्रकार ऋषभ परमार ने ' जागरण न्यू मीडिया ' (Jagrannewmedia) के साथ अपनी करीब एक साल की पारी को विराम दे दिया है। उन्होंने पिछले साल दिसंबर में यहां पर ऑटोमोबाइल डेस्क पर बतौर सब-एडिटर जॉइन किया था। ऋषभ परमार ने अब ‘एनडीटीवी’ के डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘कारएंडबाइक’ (carandbike) के साथ अपनी नई शुरुआत की है।
उन्होंने यहां पर बतौर करेसपॉन्डेंट जॉइन किया है। यहां पर वह ऑटोमोबाइल्स बीट के एक्सपर्ट के तौर पर देश-दुनिया की सभी प्रकार की ऑटो न्यूज को संभालेंगे। मूल रूप से बरेली के रहने वाले ऋषभ परमार ने दिल्ली में 'जी मीडिया' के इंस्टीट्यूट से पढ़ाई की है। इससे पहले वह बरेली के इनवर्टिस यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन कर चुके हैं।
ऋषभ ने मीडिया जगत में अपने करियर की शुरुआत ‘दूरदर्शन’ (डीडी) में बतौर इंटर्न की थी। इसके बाद वह कुछ समय तक ‘एबीपी’न्यूज़ के साथ जुड़े रहे। ‘एबीपी’ के बाद ऋषभ ने दिल्ली में ‘जी बिजनेस’ के साथ प्रॉडक्शन में अपनी पारी शुरू की।
यहां करीब एक साल तक बतौर प्रड्यूसर जिम्मेदारी निभाने के बाद उन्होंने यहां से अलविदा कहकर ‘टाइम्स नाउ’ हिंदी का रुख किया। इसके बाद वहां से ‘जनसत्ता.कॉम’ और 'दैनिक जागरण ऑनलाइन' होते हुए अब ‘कारएंडबाइक’ हिंदी के साथ नया सफर शुरू किया है। समाचार4मीडिया की ओर से ऋषभ परमार को उनकी नई पारी के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
टैग्स जागरण न्यू मीडिया दैनिक जागरण डिजिटल ऋषभ परमार