होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / युवा पत्रकार हिमांशु तिवारी ने इस मीडिया समूह के साथ शुरू किया नया सफर

युवा पत्रकार हिमांशु तिवारी ने इस मीडिया समूह के साथ शुरू किया नया सफर

इस नई पारी को शुरू करने से पहले वह करीब साढ़े चार साल से लखनऊ में ‘नवभारत टाइम्स’ के डिजिटल वेंचर से जुड़े हुए थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

युवा पत्रकार हिमांशु तिवारी ने ‘इंडिया टुडे’ समूह के साथ अपने नए सफर की शुरुआत की है। उन्होंने ‘इंडिया टुडे’ समूह की वेबसाइट ‘द लल्लनटॉप’ में बतौर चीफ सब एडिटर जॉइन किया है।

हिमांशु तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब साढ़े छह साल का अनुभव है। इस नई पारी को शुरू करने से पहले वह करीब साढ़े चार साल से लखनऊ में ‘नवभारत टाइम्स’ के डिजिटल वेंचर से जुड़े हुए थे। हिमांशु ने कानपुर के जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से ‘एमसीएजे’ करने के दौरान ही स्वतंत्र लेखन शुरू कर दिया था।

हिमांशु ने ‘न्यूज एक्सप्रेस‘ में बतौर असिस्टेंट प्रड्यूसर अपने करियर की शुरुआत की थी। कुछ ही दिनों में उनके काम को देखते हुए चैनल प्रबंधन ने उन्हें प्रड्यूसर पद की जिम्मेदारियां थमा दीं। हालांकि चैनल बंद हो जाने की वजह से सभी कर्मचारियों को एक बड़ा झटका लगा। इसके बाद हिमांशु ‘वन इंडिया’ (फ्रीलांस जर्नलिस्ट) और ‘आर्यावर्त’ के साथ भी जुड़े रहे।

कांशीराम के करीबी आरके चौधरी, कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह, शीला दीक्षित, योगी आदित्यनाथ से बातचीत कर एक्सक्लूसिव देने वाले हिमांशु तिवारी ने ‘वन इंडिया’ से नाता तोड़कर ‘भारत समाचार’ में अपनी नई पारी शुरू की और फिर बाद में यहां से अलविदा कहकर ‘नवभारत टाइम्स‘ के साथ जुड़ गए थे। ‘एनबीटी ऑनलाइन’ में रहते हुए हिमांशु ने मुनव्वर राणा के कई इंटरव्यू और करगिल के शौर्यवीर समेत कई सीरीज की हैं। समाचार4मीडिया की ओर से हिमांशु तिवारी को उनके नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं।


टैग्स इंडिया टुडे ग्रुप दी लल्लनटॉप हिमांशु तिवारी
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

20 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

21 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

22 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 day ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

21 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

22 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

14 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

12 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

22 hours ago