होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘ईटीवी भारत’ को बाय बोलकर इस बड़े पद पर Koo से जुड़े पत्रकार धनंजय कुमार

‘ईटीवी भारत’ को बाय बोलकर इस बड़े पद पर Koo से जुड़े पत्रकार धनंजय कुमार

पत्रकार धनंजय कुमार ने ‘ईटीवी भारत’ में अपनी पारी को विराम दे दिया है। धनंजय कुमार ने अब इंडियन माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ‘कू’ (Koo) के साथ अपने नए सफर की शुरुआत की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

पत्रकार धनंजय कुमार ने ‘ईटीवी भारत’ (ETV BHARAT) में अपनी पारी को विराम दे दिया है। धनंजय कुमार ने अब इंडियन माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ‘कू’ (Koo) के साथ अपने नए सफर की शुरुआत की है। यहां पर उन्होंने बतौर मैनेजर (ऑपरेशंस) जॉइन किया है। वह दिल्ली से अपना कामकाज देखेंगे।

‘ईटीवी’ (ETV) ग्रुप में करीब सात साल से कार्यरत धनंजय कुमार इन दिनों ‘ईटीवी भारत’ में स्टेट हेड (उत्तर प्रदेश) के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। इसके अलावा पूर्व में वह करीब पांच साल तक ‘ईटीवी भारत’ में दिल्ली ब्यूरो के हेड भी रह चुके हैं।

मूल रूप से वैशाली (बिहार) के रहने वाले धनंजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब 15 साल का अनुभव है। पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘दैनिक जागरण‘ दिल्ली से की। इसके बाद वह ‘नई दुनिया‘ चले गए। यहां से कुछ समय बाद उन्होंने फिर ‘दैनिक जागरण‘ का रुख किया। इसके बाद वह ‘नवोदय टाइम्स‘ से जुड़ गए। वह इस अखबार की लॉन्चिंग टीम में शामिल थे।

बाद में वह यहां से बाय बोलकर ‘ईटीवी‘ ग्रुप में आ गए और इसकी डिजिटल टीम का हिस्सा रहे। ‘ईटीवी भारत‘ की लॉन्चिंग के बाद वह इसके दिल्ली ब्यूरो के हेड बन गए। फिर उन्हें यहां प्रमोशन देकर उत्तर प्रदेश का स्टेट हेड बनाया गया था, जहां से इस्तीफा देकर अब वह ‘कू‘ के साथ जुड़ गए हैं।

12वीं तक की पढ़ाई बिहार से करने के बाद धनंजय ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामलाल आनंद कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। समाचार4मीडिया की ओर से धनंजय कुमार को उनके नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं।


टैग्स ईटीवी भारत नई पारी नियुक्ति कू जॉइनिंग धनंजय कुमार
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

4 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

4 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

6 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

8 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

19 hours ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

4 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

5 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

6 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

1 hour ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

2 hours ago