होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / MLA के खिलाफ लिखना पत्रकार को पड़ गया भारी, हुआ ये हाल

MLA के खिलाफ लिखना पत्रकार को पड़ गया भारी, हुआ ये हाल

रेत माफिया और कुछ भ्रष्ट स्थानीय नेताओं के बारे में पत्रकार लिखते रहे हैं, जिसके चलते उनके कई दुश्मन बन गए हैं

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

तेलुगु खबरिया चैनल ‘MAHA न्यूज’ के पत्रकार अवुला मनोहर को आंध्र प्रदेश में रायदुर्ग से विधायक कापू रामचंद्र रेड्डी के खिलाफ कलम चलाने का खामियाजा उठाना पड़ा। रविवार को उनके साथ विधायक के गुर्गों ने कथित रूप से मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि इस घटना के दौरान विधायक भी मौके पर मौजूद थे। मनोहर के मुताबिक, जैसे ही वह अपने घर के नजदीक अनंतपुर मुख्य मार्ग पर पहुंचे, युवाजना श्रामिक रैतु कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के सात-आठ कार्यकर्ताओं ने उनका रास्ता रोका और मारपीट की। इतना ही नहीं, आरोपितों ने मनोहर का कैमरा और मोबाइल भी छीन लिया।

अवुला मनोहर का यह भी कहना है कि आरोपितों ने उनसे विधायक के खिलाफ प्रकाशित खबर के बारे में सवाल-जवाब किये और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। मनोहर ने इस हमले के लिए विधायक रामचंद्र रेड्डी को ज़िम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाया कि रेड्डी इस बात को लेकर उनसे नाराज़ हैं कि वह सोशल मीडिया पर लगातार स्थानीय मुद्दों को उठाते रहते हैं। खुद को निशाना बनाये जाने से आहत अवुल ने कहा, ‘मैंने क्या अपराध किया है? यदि विधायक को किसी बात का गुस्सा है, तो दूसरी राजनीतिक पार्टियों पर निकालें, मैं तो बस एक रिपोर्टर हूं।’

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रेत माफिया और कुछ भ्रष्ट स्थानीय नेताओं के बारे में मनोहर लिखते रहे हैं, जिसके चलते उनके कई दुश्मन बन गए हैं। वहीं, कई पत्रकार संगठनों ने अवुला मनोहर पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस से आरोपितों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

हालांकि, विधायक का नाम सामने आने से पुलिस ज्यादा कुछ कहने-करने की स्थिति में नजर नहीं आ रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने तक किसी के बारे में कुछ कहना उचित नहीं होगा। कल्यान्दुर्ग के डीवाईएसपी वेंकट रमण ने मीडिया को बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 394 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया था। जांच चल रही है, फ़िलहाल इस संबंध में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

उधर, विधायक ने पत्रकार के आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है। उनका कहना है कि जिस वक्त वारदात हुई, वह अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को अंजाम देने में व्यस्त थे। उनका और उनके साथियों का इस हमले से कोई लेना देना नहीं है। विधायक रामचंद्र रेड्डी ने उल्टा मीडिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि मीडिया उनकी छवि ख़राब करने में लगा है, लेकिन उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।


टैग्स तेलुगु न्यूज चैनल एमएलए अवुला मनोहर कापू रामचंद्र रेड्डी
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

14 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

15 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

16 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

18 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

15 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

16 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

9 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

6 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

16 hours ago