होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'टाइम्स ग्रुप' से जुड़े युवा पत्रकार अंकित कुमार, संभालेंगे ये जिम्मेदारी
'टाइम्स ग्रुप' से जुड़े युवा पत्रकार अंकित कुमार, संभालेंगे ये जिम्मेदारी
मूल रूप से कानपुर (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले अंकित को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब सात साल का अनुभव है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
युवा पत्रकार अंकित कुमार ने ‘इंडिया टुडे’ (India Today) समूह को अलविदा कह दिया है। वह वर्ष 2020 से यहां पर सब एडिटर के रूप में काम कर रहे थे। अंकित ने अब 'टाइम्स ग्रुप' (Times Group) के हिंदी चैनल ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ के साथ अपनी नई पारी शुरू की है। यहां पर उन्होंने बतौर असिस्टेंट मैनेजर (सोशल मीडिया) जॉइन किया है।
अंकित को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब सात साल का अनुभव है। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत अंकित ने ’न्यूज ऑन मूव’ से की थी। इसके बाद वह ’न्यूज24 ’, ’MH ONE’ और ’इंडिया टुडे’ में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
मूल रूप से कानपुर (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले अंकित ने वहां से ग्रेजुएशन करने के बाद हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली से न्यूज रिपोर्टिंग में डिप्लोमा भी किया है।
समाचार4मीडिया की ओर से अंकित को उनके नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
टैग्स टाइम्स ग्रुप नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग अंकित कुमार असिस्टेंट मैनेजर