होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकारों को नहीं होगी छंटनी की चिंता, सरकार ने लिया ये फैसला

पत्रकारों को नहीं होगी छंटनी की चिंता, सरकार ने लिया ये फैसला

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आए दिन पत्रकारों की नौकरी जाने को लेकर चिंता जताई है

पंकज शर्मा 6 years ago

पत्रकारों के लिए काफी अच्छी खबर है। दरअसल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने आए दिन होने वाली पत्रकारों की छंटनी पर चिंता जताई है। ममता बनर्जी ने कहा है कि राज्य सरकार पत्रकारों के लिए नौकरी की गारंटी सुनिश्चित करने संबंधी एक कानून लेकर आएगी। इसके लिए वह विधानसभा में बिल लेकर आएंगी। उन्होंने कोलकाता प्रेस क्लब को इसके लिए कानून का प्रारूप तैयार कर उसे अध्ययन के लिए सरकार के संबंधित विभाग के पास भेजने के लिये भी कहा है।

कोलकाता में प्रेस क्लब के 'प्लैटिनम जुबली' समारोह के उद्घाटन के मौके पर ममता ने कहा, ‘कई जगहों पर पत्रकारों की नौकरियां जा रही हैं। किसी दिन नया चैनल दिखाई देता है और कुछ दिन बाद पता चलता है कि वह बंद हो गया है। एक वाक्या बताते हुए ममता बनर्जी ने कहा, ‘एक बार मैंने एक टीवी चैनल की मदद की तो एक एजेंसी ने मुझे पत्र भेजकर इसका कारण पूछा। मेरा कहना था कि अगर मुश्किल दौर से गुजर रहा पत्रकार मदद मांगता है तो हम मना नहीं करते।‘

इस मौके पर ममता बनर्जी ने कोलकाता प्रेस क्लब के स्थायी भवन के लिए रूबी अस्पताल के पास तथा जरूरतमंद पत्रकारों के आवास के लिए राजारहाट में जमीन देने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत फोटोग्राफर अर्णव हाजरा की पत्नी को राज्य सरकार की ओर से एक लाख रुपए का चेक भी सौंपा। इसके साथ ही प्रेस क्लब को अपनी ओर से एक लाख एक रुपए देने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने पेंशन के दायरे में आये 69 पत्रकारों को पेंशन संबंधी कागजात भी सौंपे।

कार्यक्रम में ममता बनर्जी का यह भी कहना था कि पत्रकार यदि किसी खबर को दिल से लिखे तो उसकी बात ही अलग होती है। उन्होंने कहा कि पहले जमाने में ज्यादातर खबरें जांच पर आधारित होती थीं। आज इंटरनेट के दौर में खबरें भले ही आसानी से मिल जाती हैं, लेकिन वे ‘दिल’ से लिखी खबरें नहीं होतीं, इसलिए उनमें वह बात नहीं होती है।


टैग्स छंटनी ममता बनर्जी पत्रकारों की सुरक्षा कोलकाता प्रेस क्लब
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

19 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

19 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

21 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

23 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

19 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

20 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

13 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

10 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

21 hours ago