होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानें, इन तीन महीनों में जागरण प्रकाशन का कैसा रहा हाल

जानें, इन तीन महीनों में जागरण प्रकाशन का कैसा रहा हाल

‘जागरण प्रकाशन’ समूह ने इस साल जून में समाप्त हुई पहली तिमाही (Q1FY21) के वित्तीय नतीजे घोषित कर दिए हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

‘जागरण प्रकाशन’ (Jagran Prakashan) समूह ने इस साल जून में समाप्त हुई पहली तिमाही (Q1FY21) के वित्तीय नतीजे घोषित कर दिए हैं। इन नतीजों के अनुसार इसका समेकित कुल राजस्व (Consolidated net revenue) पिछले वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही (Q1FY20) में 584.28 करोड़ रुपये से साल दर साल (yoy) 67.3 प्रतिशत घटकर 191.09 करोड़ रुपये हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मोटे तौर पर कोविड-19 के कारण देश में हुए लॉकडाउन के कारण कुल रेवेन्यू प्रभावित हुआ है।

‘Earnings before interest, tax, depreciation and amortization’ (EBITDA) की बात करें तो इसमें बहुत ज्यादा यानी निगेटिव में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही (Q1FY20) में जहां यह 141.1 करोड़ रुपये था, वहीं इस वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही (Q1FY21) में साल दर साल (yoy) 124.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ यह 34.23 करोड़ रुपये रह गया।

इस वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही (Q1FY21) में कंपनी को समेकित कुल नुकसान (consolidated net loss) 44.31 करोड़ रुपये का हुआ जबकि पिछले वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही (Q1FY20) में कंपनी ने 65.75 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया था। ऐसे में कुल लाभ का अंतर (net profit margin) इस वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में निगेटिव पर आ गया और यह साल दर साल (yoy) घटकर 23.19 दर्ज किया गया। पिछले वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में कुल लाभ का अंतर (net profit margin) 11.25 प्रतिशत था।  

कंपनी के विज्ञापन राजस्व (print, radio & digital) की बात करें तो इस तिमाही में साल दर साल (YoY) 74.8 प्रतिशत की कमी आई है और यह घटकर 108.7 करोड़ रुपये रह गया है। अन्य परिचालन राजस्व में भी साल दर साल 81.3 प्रतिशत की कमी आई है और यह 8.27 करोड़ रुपये रह गया है। प्रिंट के विज्ञापन राजस्व में साल दर साल 75.6 प्रतिशत की गिरावट के साथ यह 86.0 करोड़ रुपये रह गया है, जबकि सर्कुलेशन रेवेन्यू में साल दर साल (YoY) 32.1 प्रतिशत की गिरावट के साथ यह 74 करोड़ रुपये रह गया है।

हालांकि, प्रिंट के सर्कुलेशन और ऐड रेवेन्यू में पहली तिमाही में महीना दर महीना (month on month) क्रमिक सुधार देखा गया है। जून में कोविड-19 से पहले के मुकाबले ऐड रेवेन्यू 35 प्रतिशत और सर्कुलेशन रेवेन्यू 80 प्रतिशत वापस आ गया। सर्कुलेशन रेवेन्यू में साल दर साल (YoY) 31.8 प्रतिशत की कमी आई और यह 108.6 करोड़ के मुकाबले घटकर 74 करोड़ रुपये रह गया।  

इस तिमाही के दौरान डिजिटल रेवेन्यू तुलनात्मक रूप से लचीला बना रहा और इसमें साल दर साल 15.6 प्रतिशत की गिरावट के साथ यह 9.2 करोड़ रुपये रहा। तमाम डिजिटल पहल जैसे- दैनिक जागरण और मिड-डे के ई-पेपर फॉर्मेट को सबस्क्रिप्शन के तहत लाया गया। इसके अलावा यूनिक यूजर बेस में 107 प्रतिशत की वृद्धि के साथ यह 108 मिलियन हो गया, जिसने परिचालन घाटे (operating losses) को पिछले वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में दो करोड़ रुपये से इस तिमाही में एक करोड़ रुपये तक लाने में कम करने में मदद की।

म्यूजिक ब्रॉडकास्ट की बात करें तो इस तिमाही में रेवेन्यू में साल दर साल (YoY) 79.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ यह 14.3 करोड़ रुपए रहा और पिछले वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में  22.4 रुपये EBITDA के मुकाबले 15.3 करोड़ रुपये का ऑपरेटिंग लॉस दर्ज किया गया।   


टैग्स प्रिंट मीडिया जागरण प्रकाशन
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

19 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

19 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

20 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

22 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

19 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

20 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

13 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

10 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

20 hours ago