होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘iTV नेटवर्क’ में ऋषभ गुलाटी का प्रमोशन, अब मिली और बड़ी जिम्मेदारी

‘iTV नेटवर्क’ में ऋषभ गुलाटी का प्रमोशन, अब मिली और बड़ी जिम्मेदारी

पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ऋषभ गुलाटी प्रतिष्ठित ‘एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स’ (enba) समेत तमाम अवॉर्ड्स जीत चुके हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 6 months ago

देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में शामिल ‘आईटीवी नेटवर्क’ (iTV Network) ने वरिष्ठ पत्रकार ऋषभ गुलाटी को प्रमोशन का तोहफा देते हुए ‘न्यूजएक्स’ (NewsX), 'न्यूजएक्स वर्ल्ड’ (NewsX World), ‘NXT’ और ‘द इंडियन एरीना पोलो लीग’ (The Indian Arena Polo League) का सीईओ नियुक्त किया है। इस पद पर उनकी नियुक्ति 13 अगस्त 2025 से प्रभावी होगी।

इस बारे में ‘आईटीवी फाउंडेशन’ की चेयरपर्सन ऐश्वर्या पंडित शर्मा ने कहा, ‘iTV Network में उच्च-गुणवत्ता वाला कंटेंट हमारे काम का मूल है और यह पदोन्नति हमारे बिजनेस की दीर्घकालिक जरूरतों को पूरा करने के लिए की गई है। आंतरिक रूप से, इससे तेज निर्णय लेने और बेहतर क्रॉस-प्लेटफॉर्म तालमेल में मदद मिलेगी। जबकि बाहरी तौर पर हम बदलते मीडिया माहौल की चुनौतियों का बेहतर सामना कर सकेंगे।’

इसके साथ ही उन्होंने ‘मैं ऋषभ को नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई देती हूं। वह टेलीविजन इंडस्ट्री में काफी अनुभवी हैं और मुझे विश्वास है कि यह बदलाव हमारे दर्शकों के लिए कंटेंट की गुणवत्ता को और बढ़ाएगा।’

वहीं, इस पदोन्नति के बारे में ऋषभ गुलाटी का कहना था, ‘मैं श्री कार्तिकेय शर्मा और डॉ. ऐश्वर्या पंडित शर्मा का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे इस बढ़ी हुई जिम्मेदारी के योग्य समझा। हमने एक ऐसी टीम और विरासत बनाई है जो पहले से ही खास है। मैं न्यूजएक्स को ‘पीपल फर्स्ट’, ‘कंज्यूमर सेंट्रिक’ और ‘सॉल्यूशन ओरिएंटेड’ न्यूज फोरम के रूप में और मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हूं।’

उन्होंने आगे कहा, ‘न्यूजएक्स वर्ल्ड' को एक ग्लोबल ब्रैंड के रूप में स्थापित करना मिशन है। NXT पहले ही ‘भारत’ और दुनिया के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर एक ट्रेंडसेटर बन चुका है। इंडियन एरीना पोलो लीग के जरिये भारत के ऐतिहासिक खेल को बढ़ावा देने के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं। हमारे पास समर्पित, कर्मठ और मेहनती टीम है और उनके साथ आगे बढ़ना मेरे लिए सम्मान की बात है।’

बता दें कि ऋषभ गुलाटी देश के जाने-माने पत्रकार हैं और उन्हें इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में दो दशक का अनुभव है। ऋषभ गुलाटी ने ‘दिल्ली यूनिवर्सिटी’ से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। इसके साथ ही उन्होंने इंग्लैंड की ‘मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी’ से इंटरनेशनल रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री ली है। ऋषभ गुलाटी पूर्व में ‘एनडीटीवी’ (NDTV) और ‘इंडिया टुडे नेटवर्क’ (India Today Network) के साथ भी काम कर चुके हैं। महज तीस साल की उम्र में वह ‘न्यूजएक्स’ के एडिटोरियल हेड बन गए थे।

ऋषभ ‘ऑस्ट्रेलिया-इंडिया यूथ फोरम’ (AIYD) 2016 के छात्र रह चुके हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ऋषभ गुलाटी प्रतिष्ठित ‘एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स’ (enba) समेत तमाम अवॉर्ड्स जीत चुके हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी : नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

37 minutes ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

11 hours ago

आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल ब्रैंड्स में जसकरण बीर सिंह की एंट्री, संभाली बड़ी जिम्मेदारी

फैशन और लाइफस्टाइल सेक्टर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जसकरण बीर सिंह को आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल में Simon Carter ब्रैंड का नया बिजनेस हेड नियुक्त किया गया है।

14 hours ago

पब्लिसिस मीडिया से जुड़े अधीश जैन, मिली ये अहम जिम्मेदारी

मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अधीश जैन को Publicis Media की PMX टीम में मीडिया बाइंग का ग्रुप हेड नियुक्त किया गया है।

14 hours ago

बदलते दौर में भारतीय मनोरंजन की नई दिशा तय करने वाले विजनरी लीडर हैं केविन वज

मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ऐसी दुनिया है जो हर सीजन खुद को बदल लेती है। लेकिन इन बदलावों के बीच एक नाम लगातार मजबूती से खड़ा रहा है- केविन वज।

22 hours ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

14 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

21 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

11 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

21 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

22 hours ago