होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ITV नेटवर्क में आर.के. अरोड़ा की हुई वापसी, मिला बड़ा पद
iTV नेटवर्क में आर.के. अरोड़ा की हुई वापसी, मिला बड़ा पद
पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट रहे आर.के. अरोड़ा को न्यूज ब्रॉडकास्टिंग के क्षेत्र में काम करने का करीब 25 वर्षों से भी ज्यादा का अनुभव है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
आईटीवी नेटवर्क (iTV Network) से एक बड़ी खबर है। दरअसल नेटवर्क ने आर.के. अरोड़ा को यहां ग्रुप सीएफओ नियुक्त किया है। पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट रहे अरोड़ा को न्यूज ब्रॉडकास्टिंग के क्षेत्र में काम करने का करीब 25 वर्षों से भी ज्यादा का अनुभव है। इससे पहले भी वह इस नेटवर्क के साथ काम कर चुके हैं।
‘जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड’ (ZMCL), ‘न्यूज नेशन’, ‘इंडिया न्यूज’, ‘न्यूज24’ और ‘इंडिया टीवी’ जैसे प्रतिष्ठानों में वरिष्ठ पदों पर काम कर चुके हैं। में एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर और सीईओ के पद पर काम कर रहे थे। पूर्व में वह आईटीवी नेटवर्क में अपनी नई भूमिका में वह सीधे नेटवर्क के बोर्ड को रिपोर्ट करेंगे।
अरोड़ा पेशे से एक चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं और उन्हें फाइनेंस, डिस्ट्रीब्यूशन, समग्र संचालन और संगठन के लिए रणनीति तैयार करने का जबरदस्त अनुभव है। आईटीवी नेटवर्क में अपनी नई भूमिका में वह सीधे नेटवर्क के बोर्ड को रिपोर्ट करेंगे।
अपनी नई भूमिका के बारे में आरके अरोड़ा का कहना है, ’आईटीवी नेटवर्क में दोबारा वापसी करना काफी अच्छा मौका है, जब न्यूज इंडस्ट्री में इतने बदलाव हो चुके हैं। यह नई चीजों पर काम करने और ग्रोथ पर ध्यान देने का अच्छा समय है। मैं नेटवर्क के साथ दोबारा जुड़कर काफी उत्साहित हूं।’
वहीं, इस बारे में आईटीवी नेटवर्क के फाउंडर कार्तिकेय शर्मा का कहना है कि न्यूज इंडस्ट्री में आरके अरोड़ा के अनुभवों का नेटवर्क को काफी फायदा मिलेगा।’
टैग्स आईटीवी नेटवर्क आर.के. अरोड़ा