होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘आईटीवी नेटवर्क’ ने कुलभास्कर ओझा को किया नियुक्त, सौंपी यह जिम्मेदारी
‘आईटीवी नेटवर्क’ ने कुलभास्कर ओझा को किया नियुक्त, सौंपी यह जिम्मेदारी
‘आईटीवी नेटवर्क’ से पहले वह ‘News Corridors’, ‘News Nation’, ‘News24’, ‘Zee Hindustan’ और ‘News18’ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर अपनी भूमिका निभा चुके हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 months ago
वरिष्ठ पत्रकार कुलभास्कर ओझा अब ‘आईटीवी नेटवर्क’ (iTV) की टीम में शामिल हो गए हैं। उन्होंने यहां आउटपुट डिपार्टमेंट में बतौर एग्जिक्यूटिव एडिटर जॉइन किया है।
वह नेटवर्क के हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया न्यूज’ (India News) नेशलन में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। वह दिल्ली से अपना कामकाज संभालेंगे।
कुलभास्कर ओझा को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है। ‘आईटीवी नेटवर्क’ से पहले वह ‘News Corridors’, ‘News Nation’, ‘News24’, ‘Zee Hindustan’ और ‘News18’ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर अपनी भूमिका निभा चुके हैं।
समाचार4मीडिया की ओर से कुलभास्कर ओझा को नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स