होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / क्या ‘ET Now’ से अलग हो रहे हैं निकुंज डालमिया?

क्या ‘ET Now’ से अलग हो रहे हैं निकुंज डालमिया?

निकुंज डालमिया ‘टाइम्स नेटवर्क’ में 17 वर्षों से अधिक समय से कार्यरत हैं। पूर्व में वह ‘एनडीटीवी’ में भी अपनी भूमिका निभा चुके हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 7 months ago

‘टाइम्स नेटवर्क’ के न्यूज चैनल ‘ईटी नाउ’ (ET NOW)  और ‘ईटी नाउ स्वदेश’ (ET NOW Swadesh) के मैनेजिंग एडिटर निकुंज डालमिया को लेकर मीडिया गलियारों में इन दिनों चर्चाओं का बाजार गर्म है। इन चर्चाओं के अनुसार, निकुंज डालमिया जुलाई के मध्य में अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

यदि ऐसा होता है तो यह नेटवर्क के साथ उनके लंबे जुड़ाव का अंत होगा। डालमिया पिछले 17 सालों से ‘टाइम्स नेटवर्क’ में विभिन्न संपादकीय भूमिकाओं में कार्यरत हैं।

हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (e4m) ने इस खबर की पुष्टि के लिए ‘टाइम्स नेटवर्क’ से संपर्क किया तो नेटवर्क ने किसी भी तरह के बदलाव की बात से इनकार किया। वहीं, खबर लिखे जाने तक निकुंज डालमिया की ओर से भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी थी।

निकुंज डालमिया ने वर्ष 2008 में ‘ET NOW’ से सीनियर स्टॉक्स एडिटर के रूप में अपनी पारी शुरू की थी। इसके बाद उन्हें वर्ष 2015 में फाइनेंशियल मार्केट्स के एग्जिक्यूटिव एडिटर के रूप में प्रमोट किया गया। अगस्त 2018 में उन्हें मैनेजिंग एडिटर नियुक्त किया गया और तब से वे इसी पद पर अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने 'द मार्केट' और 'क्लोजिंग ट्रेड्स' जैसे कार्यक्रमों की मेज़बानी भी की, जिनमें वे शेयर बाजार और कॉरपोरेट मामलों पर विश्लेषण पेश करते थे। ‘ET NOW’ से पहले डालमिया ‘एनडीटीवी’ (NDTV) में स्टॉक्स एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। वहां वे ‘NDTV Profit’ के लिए रिसर्च टीम का नेतृत्व करते थे और प्राइम-टाइम के मार्केट शो भी एंकर करते थे।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

16 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

16 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

18 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

20 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

16 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

17 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

10 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

7 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

18 hours ago