होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स' की इस रिपोर्ट से IPS एसोसिएशन नाराज, जानिए वजह

'न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स' की इस रिपोर्ट से IPS एसोसिएशन नाराज, जानिए वजह

यह रिपोर्ट सामने आने के बाद आईपीएस एसोसिएशन ने इसकी निंदा की है। आईपीएस एसोसिएशन ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

दिल्‍ली के उत्‍तर-पूर्वी इलाके में बीते महीने हुई हिंसा जिस तरह से भड़की उसे लेकर सबसे ज्यादा सवाल दिल्ली पुलिस पर उठाए गए। दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया गया कि ये दंगा दिल्ली पुलिस की नाकामी का ही नतीजा है। इस पर 'न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स' की एक रिपोर्ट भी सामने आई है, जिसमें  आरोप लगाया गया है कि 24 फरवरी को जब नॉर्थ-ईस्‍ट दिल्‍ली में दंगा भड़का और लोग एक-दूसरे पर पत्‍थर बरसा रहे थे, उस समय पुलिस की भूमिका निष्‍पक्ष नहीं थी। पुलिस ने एक समुदाय विशेष के लोगों को मदद नहीं दी।

हालांकि यह रिपोर्ट सामने आने के बाद आईपीएस एसोसिएशन ने इसकी निंदा की है। आईपीएस एसोसिएशन ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए, जिसमें इस रिपोर्ट को पूरी तरह से गलत और भारतीय संस्‍थाओं की प्रतिष्‍ठा धूमिल करने का प्रयास करार दिया गया है। साथ ही यह भी कहा कि इस देश की पुलिस हर किसी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

एसोसिएशन ने अपने ट्वीट में कहा, 'दिल्‍ली हिंसा को लेकर न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स की रिपोर्ट पक्षपातपूर्ण, खतरनाक और सफेद झूठ है, जिसमें पुलिस के आचरण पर सवाल उठाए गए हैं। यह आर्टिकल भार‍तीय संस्‍थाओं को नीचा दिखाने और उनकी प्रतिष्‍ठा को धूमिल करने का प्रयास है।'

वहीं एक अन्य ट्वीट में आईपीएस एसोसिएशन ने कहा कि भारतीय पुलिस बल एक पेशेवर इकाई है, जो अपनी भूमिकाओं का निर्वाह बिना किसी डर या पक्षपात के करती है। 'हमारे कर्मचारी न तो हिंदू हैं न मुसलमान। वे भारतीय हैं और भारतीय लोगों की सेवा करते हैं और संकट के वक्‍त उन्‍होंने खुद अपना जीवन अन्‍य भारतीयों के लिए कुर्बान किया है।'

आईपीएस एसोसिएशन ने कहा, 'पुलिस पर आरोप लगाना बहुत आसान है, लेकिन यह भी याद रखने की जरूरत है कि दंगों के दौरान 2 पुलिसकर्मियों ने जान गंवाई और 70 से अधिक घायल हुए।'

वहीं दूसरी तरफ, हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस की भूमिका पर उठाए जा रहे सवालों का गृहमंत्री अमित शाह ने भी राज्य सभा में विपक्ष को जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि मैं राजनीतिक व्यक्ति हूं, देश का गृह मंत्री हूं मुझ पर जितने भी सवाल उठाने है उठाइए, लेकिन दिल्ली पुलिस पर सवाल मत उठाइए, क्योंकि पुलिस ने पूरी मुश्तैदी के साथ दंगों पर काबू पाया और उसे 13 प्रतिशत आबादी से बाहर नहीं फैलने दिया। यह दिल्ली पुलिस की सफलता है, इसलिए इस तरह के बयानों से उनका मनोबल नीचे गिरता है। उन्होंने कांग्रेस नेता आनंद शर्मा के सवालों पर जवाब देते हुए यह बात कही।

 


टैग्स न्यूयॉर्क टाइम्स दिल्ली पुलिस दिल्ली दंगा
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

8 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

9 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

10 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

12 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

9 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

10 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

3 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

11 minutes ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

10 hours ago