होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सूचना-प्रसारण मंत्री का ऐलान, सरकार इंटरनेशनल योगा डे पर मीडिया को देगी सम्मान

सूचना-प्रसारण मंत्री का ऐलान, सरकार इंटरनेशनल योगा डे पर मीडिया को देगी सम्मान

केंद्र सरकार ने इंटरनेशनल योगा डे पर मीडिया को सम्मान देने की घोषणा की है। इस दौरान सूचना-प्रसारण मंत्रालय की ओर से कुल 33 अवॉर्ड दिए जाएंगे

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

केंद्र सरकार ने इंटरनेशनल योगा डे पर मीडिया को सम्मान देने की घोषणा की है। इस दौरान सूचना-प्रसारण मंत्रालय की ओर से कुल 33 अवॉर्ड दिए जाएंगे। शुक्रवार को सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023 मीडिया सम्मान के लिए आवेदन मांगे हैं। ये अवॉर्ड तीन कैटेगरी में दिए जाएंगे। 

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि प्रिंट, टेलीविजन और रेडियो के तहत 22 भारतीय भाषाओं और अंग्रेजी में 11 पुरस्कार दिए जाएंगे।

किन तीन कैटेगरी में मिलेंगे अवॉर्ड-

न्यूजपेपर्स में योग में सर्वश्रेष्ठ मीडिया कवरेज

टीवी में योग में सर्वश्रेष्ठ मीडिया कवरेज

रेडियो में योग में सर्वश्रेष्ठ मीडिया कवरेज

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद, जिन्होंने हर साल 21 जून को इंटरनेशनल योगा डे मनाने की शुरुआत करके स्वास्थ्य और संतुलित जीवन शैली को बढ़ावा दिया और योग को विश्वभर में एक जन आंदोलन बना दिया। उन्होंने कहा कि योग ने विश्व भर में लाखों लोगों का ध्यान आकर्षित करते हुए सीमाओं और संस्कृतियों का बंधन तोड़ दिया है। 

अनुराग ठाकुर ने कहा कि शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक कल्याण के लिए इसके समग्र दृष्टिकोण ने विश्व में योग के प्रति रुचि उत्पन्न की है। योग के प्रचार-प्रसार और परिवर्तनकारी क्षमता को दर्शाने में मीडिया के अथक प्रयासों के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं हो सकती थी। उन्होंने कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इस साल इंटरनेशनल योगा डे पर मीडिया सम्मान का दूसरा संस्करण आयोजित करने का फैसला लिया है।

सूचना प्रसारण मंत्री ने कहा कि यह सम्मान भारत और विदेशों में योग के प्रचार-प्रसार में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करता है। इस प्राचीन अभ्यास और इसके अनेक लाभों को प्रोत्साहन देने में मीडिया की अपार शक्ति और जिम्मेदारी को पहचानना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मीडिया ने योग के प्रचार-प्रसार और इसे अपनाने में प्रेरक की भूमिका निभाई है। मीडिया ने विभिन्न आयु वर्ग, पृष्ठभूमि और क्षमताओं के लोगों के समक्ष योग को सार्वभौमिक अभ्यास के रूप में प्रस्तुत किया है।

इस भूमिका को निभाने के लिए मीडिया को धन्यवाद देते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, मैं भारत और दुनिया भर में योग के प्रचार-प्रसार में मीडिया के अमूल्य योगदान के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। मीडिया के अटूट समर्पण ने निस्संदेह योग को कल्याण की सार्वभौमिक भाषा का रूप प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

बता दें कि इंटरनेशनल योगा डे मीडिया अवॉर्ड का पहला संस्करण सात जनवरी, 2020 को आयोजित किया गया था। इंटरनेशनल योगा डे योग दिवस 2015 से हल साल 21 जून को मनाया जाता है।   


टैग्स मीडिया अवॉर्ड सम्मान सूचना-प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर इंटरनेशनल योगा डे
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

11 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

12 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

13 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

15 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

12 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

13 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

6 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

3 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

13 hours ago