होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / देश में मीडिया-एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की ग्रोथ को लेकर अनुराग ठाकुर ने जताई ये उम्मीद

देश में मीडिया-एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की ग्रोथ को लेकर अनुराग ठाकुर ने जताई ये उम्मीद

कान्स में ‘पालिस डेस फेस्टिवल्स’ (Palais des Festivals) में इंडिया फोरम को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने लोगों को केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा इस दिशा में उठाए गए कदमों की जानकारी दी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर का कहना है कि देश में मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा इस दिशा में उठाए जा रहे कदमों के आधार पर उम्मीद है कि भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री वर्ष 2025 तक हर साल 53 बिलियन डॉलर का राजस्व अर्जित कर सकती है।

कान्स में ‘पालिस डेस फेस्टिवल्स’ (Palais des Festivals) में इंडिया फोरम को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने लोगों को केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा इस दिशा में उठाए गए कदमों की जानकारी देते हुए कहा, ‘केंद्र ने भारत में सह-निर्माण, फिल्म शूटिंग और फिल्म सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए पिछले आठ वर्षों में प्रमुख पहल की हैं, वहीं उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों ने अपनी फिल्म सुविधा नीतियां तैयार की हैं और सह-निर्माण के अवसर प्रदान किए हैं। इन प्रयासों का उद्देश्य देश के मीडिया और एंटरटेनमेंट ईकोसिस्टम को बढ़ावा देना है, जिससे 2025 तक सालाना 53 बिलियन डालर अर्जित होने की उम्मीद है।’

इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत में ओटीटी बाजार सालाना 21 फीसदी की दर से बढ़कर वर्ष 2024 तक करीब दो बिलियन डॉलर होने का अनुमान है। यह वर्ष कान्स फिल्म फेस्टिवल और भारत-फ्रांस राजनयिक संबंधों की स्थापना दोनों का 75वां वर्ष है। कान्स के महत्व पर बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में 'फेस्टिवल डी कान्स' ने भारत-फ्रांस संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

मंत्री ने भारतीय सिनेमा की ऐतिहासिक ऊंचाइयों के बारे में बात की और कहा कि भारतीय कंटेंट वैश्विक दर्शकों के दिल और दिमाग पर राज कर रहा है। कान्स में भारत की वर्तमान मौजूदगी पर बोलते हुए, मंत्री ने कहा, ‘भारत आपको ग्लोबल ऑडियंस, देश की सिनेमाई उत्कृष्टता, तकनीकी कौशल, समृद्ध संस्कृति और स्टोरटैलिंग की शानदार विरासत का स्वाद चखाना चाहता है। रेड कार्पेट पर भारत की मौजूदगी ने न केवल विभिन्न भाषाओं और क्षेत्रों के अभिनेताओं और फिल्म निर्माताओं के प्रतिनिधित्व के मामले में, बल्कि ओटीटी प्लेटफार्म्स के रूप में हमारी सिनेमाई उत्कृष्टता की विविधता को नई पहचान दी है, जिसमें संगीतकारों और लोक कलाकारों की भी मजबूत उपस्थिति है।‘

अनुराग ठाकुर ने वादा किया कि सरकार भारत को एक वैश्विक सामग्री उप-महाद्वीप (global content) में बदलने के लिए सभी आवश्यक उपाय करेगी और भारत को एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स (AVGC) सेक्टर के लिए पसंदीदा पोस्ट-प्रोडक्शन हब बनाने के लिए युवाओं के कौशल का उपयोग करेगी और इसके लिए सरकार तेजी से काम करेगी। उन्होंने कहा कि ये कदम अगले पांच वर्षों में देश को दुनिया भर में अग्रणी गुणवत्ता सामग्री उत्पादक देशों की लिस्ट में पहुंचा देंगे। गौरतलब है कि इस साल 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल का आयोजन फ्रांस में किया गया है। यह फेस्टिवल 28 मई तक चलेगा।


टैग्स सूचना प्रसारण मंत्रालय एमआईबी कांन्स फिल्म फेस्टिवल अनुराग ठाकुर कान्स
सम्बंधित खबरें

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

47 minutes ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

2 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

13 hours ago

आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल ब्रैंड्स में जसकरण बीर सिंह की एंट्री, संभाली बड़ी जिम्मेदारी

फैशन और लाइफस्टाइल सेक्टर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जसकरण बीर सिंह को आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल में Simon Carter ब्रैंड का नया बिजनेस हेड नियुक्त किया गया है।

16 hours ago

पब्लिसिस मीडिया से जुड़े अधीश जैन, मिली ये अहम जिम्मेदारी

मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अधीश जैन को Publicis Media की PMX टीम में मीडिया बाइंग का ग्रुप हेड नियुक्त किया गया है।

16 hours ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

16 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

23 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

13 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

23 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

1 day ago