होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘कैपिटल डायलॉग’ में जनरल वीके सिंह ने बताया PM का विजन, विकास को लेकर कही ये बात

‘कैपिटल डायलॉग’ में जनरल वीके सिंह ने बताया PM का विजन, विकास को लेकर कही ये बात

‘द संडे गार्डियन फाउंडेशन’ की ओर से आयोजित इस सेशन को ‘न्यूजएक्स’ के मैनेजिंग एडिटर ऋषभ गुलाटी और ‘आईटीवी नेटवर्क’ के एडिटोरियल डायरेक्टर माधव दास नलपत ने होस्ट किया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

‘द संडे गार्डियन फाउंडेशन’ (The Sunday Guardian Foundation) ने अंग्रेजी अखबार ‘द संडे गार्डियन’ और अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘न्यूजएक्स’ (NewsX) के सहयोग से केंद्रीय नागरिक उड्डयन, सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह के साथ ‘कैपिटल डायलॉग’ (Capital Dialogue) के चौथे सेशन का आयोजन किया।

इस सेशन को ‘न्यूजएक्स’ के मैनेजिंग एडिटर ऋषभ गुलाटी और ‘आईटीवी नेटवर्क’ के एडिटोरियल डायरेक्टर माधव दास नलपत ने होस्ट किया।  इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के बारे में जनरल वीके सिंह का कहना था, ‘बुनियादी ढांचा विकास की रीढ़ है और प्रधानमंत्री जानते हैं कि यही बुनियादी ढांचा अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगा।’ 

उन्होंने इस बात पर भी चर्चा की कि अविकसित क्षेत्रों और आर्थिक गलियारों (economic corridors) को सीमाओं के साथ जोड़ने से विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। इसके साथ ही उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि देश ने किस तरह 1.52 लाख किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों और 1.82 किलोमीटर राज्य राजमार्गों के साथ 62 लाख किलोमीटर का सड़क नेटवर्क विकसित किया है।

जनरल वीके सिंह के अनुसार, ‘हमने यह सब गुणवत्तापूर्ण कार्यों के साथ किया है।’ अमृतसर-बठिंडा-बीकानेर-जामनगर एक्सप्रेसवे परियोजना पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि किस तरह यह परियोजना विनिर्माण केंद्रों (manufacturing hubs) और बंदरगाहों (ports) को जोड़ेगी। सड़क निर्माण के क्षेत्र में आई क्रांति के बारे में बात करते हुए जनरल वीके सिंह का कहना था कि पहले गाजियाबाद से दिल्ली आने में करीब तीन घंटे लगते थे, लेकिन अब यह रास्ता महज आधा घंटे में पूरा हो जाता है। भविष्य में दिल्ली से अमृतसर जाने में चार घंटे और कटरा तक पहुंचने में महज छह घंटे लगा करेंगे।

इस सेशन के दौरान प्रो. माधव दास नलपत द्वारा यह पूछे पर कि उत्तर प्रदेश में क्या सकारात्मक बदलाव आया है, जनरल वीके सिंह का कहना था कि पहले उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार बहुत था और कानून व्यवस्था की स्थिति भी ठीक नहीं थी, जिससे इसे एक पिछड़े राज्य के रूप में समझा जाता था। लेकिन वर्ष 2017 के बाद से इन चीजों में काफी बदलाव आया है और अब प्रदेश की छवि पहले से बहुत बेहतर हुई है।  

वीके सिंह का कहना था कि उत्तर प्रदेश सरकार का कानून व्यवस्था पर काफी अधिक फोकस है। अब ढांचागत विकास को बढ़ावा मिलने से बिजनेस का मार्ग और प्रशस्त हुआ है। पिछले दिनों हुई समिट से भारी निवेश भी आया है और अब राज्य में स्थिरता आई है। 

लंदन में राहुल गांधी द्वारा की गई टिप्पणी के बारे में पूछे गए सवाल पर जनरल वीके सिंह का कहना था, ‘मैं राहुल गांधी को महत्व नहीं देना चाहता हूं। वह एक पहेली की तरह हैं, जिसका कोई जवाब नहीं है। वह भारत में कुछ और बोलते हैं और लंदन में कुछ और। एक भारतीय होने के नाते यह हमारा फर्ज बनता है कि हम अपने राष्ट्र के साथ मजबूती से खड़े रहें।’ 

‘आईटीवी फाउंडेशन’ (iTV Foundation) की चेयरपर्सन ऐश्वर्या शर्मा ने उत्तर प्रदेश में सरकारी योजनाओं के वितरण में असमानता के बारे में बात करते हुए पूछा कि ऐसे में किस तरह सकारात्मक बदलाव आ रहा है? इस पर मंत्री ने जवाब दिया, ‘सरकार का इस बात पर फोकस है कि बिना किसी भेदभाव के सभी लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। बीजेपी समाज के सभी वर्गों और लोगों को साथ लेकर चलती है और जब आप सभी व्यक्तियों तक पहुंचते हैं तो कोई भी अपने आप को उपेक्षित महसूस नहीं करता है।’

इस मौके पर राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा ने मानेसर टोल (खेड़की दौला) को लेकर सवाल उठाया और कहा, ‘कई आरडब्ल्यूए ने हमसे संपर्क कर अनुरोध किया है कि इस टोल को यहां से हटा देना चाहिए।‘ इस पर जनरल वीके सिंह का कहना था, ‘अब हमने दौसा रोड को खोल दिया है और जयपुर पहुंचने में ढाई घंटे लगते हैं। फिलहाल इस रोड पर मरम्मत का काम चल रहा है। हम चाहते हैं कि यह सड़क और बेहतर बने। एक बार लोग जब दौसा रोड का इस्तेमाल करना शुरू कर देंगे तो उस सड़क पर दबाव काफी कम हो जाएगा।’

इसके साथ ही जनरल वीके सिंह ने यह भी कहा, ‘कुछ महीनों में ही द्वारका एक्सप्रेसवे भी खुल जाएगा। इसके बाद दिल्ली-गुरुग्राम रोड का यातायात वहां शिफ्ट हो जाएगा।’ 
‘कैच डायलॉग’ को इस एपिसोड को 13 मार्च को ‘न्यूजएक्स’ पर शाम सात बजे देखा जा सकता है। इसके अलावा यह कार्यक्रम प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स जैसे- Dailyhunt, Zee5, MX Player, ShemarooMe, Watcho, Mzaalo, Jio TV, Tata Play और PayTm livestream पर भी स्ट्रीम किया जाएगा। 


टैग्स आईटीवी नेटवर्क न्यूजएक्स द संडे गार्डियन माधव दास नलपत जनरल वीके सिंह कैपिटल डायलॉग
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

21 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

21 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

23 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 day ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

21 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

23 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

15 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

12 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

23 hours ago