होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर केंद्र का बड़ा कदम, पाकिस्तानी कंटेंट पर लगाई रोक

राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर केंद्र का बड़ा कदम, पाकिस्तानी कंटेंट पर लगाई रोक

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने एक एडवाइजरी में साफ कहा कि सभी ओटीटी और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स को पाकिस्तानी मूल के वेब-सीरीज, फिल्में, गाने, पॉडकास्ट और अन्य कंटेंट को तुरंत हटा देना चाहिए।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago

भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत सरकार ने सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, मीडिया स्ट्रीमिंग सेवाओं और इंटरमीडियरीज को पाकिस्तान से क्रिएट होने वाले कंटेंट को तुरंत हटाने का निर्देश दिया है। यह फैसला हाल के आतंकी हमलों और भारत की सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए लिया गया है।

बता दें कि 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए एक आतंकी हमले ने देश को झकझोर दिया है। इस हमले में कई भारतीयों की जान चली गई, जबकि कई लोग घायल हुए। जांच में पता चला कि इस हमले के तार पाकिस्तान से जुड़े हैं। इसी के चलते सरकार ने यह सख्त कदम उठाया।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 8 मई, 2025 को जारी एक एडवाइजरी में साफ कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में सभी ओटीटी और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स को पाकिस्तानी मूल के वेब-सीरीज, फिल्में, गाने, पॉडकास्ट और अन्य कंटेंट को तुरंत हटा देना चाहिए। यह निर्देश सब्सक्रिप्शन आधारित और मुफ्त दोनों तरह के कंटेंट पर लागू है।

आईटी नियम, 2021 के तहत ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को एक कोड ऑफ एथिक्स का पालन करना होता है। इसके अनुसार, ऐसा कोई भी कंटेंट नहीं दिखाया जा सकता जो भारत की संप्रभुता, अखंडता, राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेशी देशों से दोस्ती या सार्वजनिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचाए। मंत्रालय ने इस नियम का हवाला देते हुए यह कदम उठाया है।

मंत्रालय ने कहा कि इंटरमीडियरीज को भी यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके प्लेटफॉर्म पर ऐसा कोई कंटेंट न हो जो देश की एकता, सुरक्षा या विदेशी संबंधों को खतरे में डाले।

यह एडवाइजरी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के सेल्फ-रेगुलेटरी बॉडीज और एसोसिएशन्स को भी भेजी गई है ताकि सभी संबंधित पक्ष इस निर्देश का पालन करें। सरकार ने साफ कर दिया है कि राष्ट्रीय हितों से समझौता नहीं होगा।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

21 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

21 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

23 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 day ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

21 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

22 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

15 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

12 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

23 hours ago