होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इंडिया टीवी के चेयरमैन रजत शर्मा ने कहा, कभी नहीं भूलूंगा 25 जून की वह 'काली रात'

इंडिया टीवी के चेयरमैन रजत शर्मा ने कहा, कभी नहीं भूलूंगा 25 जून की वह 'काली रात'

देश में 21 महीनों तक इमरजेंसी लागू रही। 45 साल पहले लगी देश में लगी इस इमरजेंसी का दर्द आज भी लोगों के जहन में ताजा हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

देश में आज ही के दिन पहली बार इमरजेंसी लगी थी। 25 जून 1975 की आधी रात तक तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उस समय के राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद के दस्तखत लेकर इमरजेंसी की घोषणा कर दी। कैबिनेट से चर्चा किए बगैर ये घोषणा की गई। तीन घंटों के भीतर तमाम अखबारों की बिजली काट दी गई और विरोधी नेताओं की धरपकड़ शुरू कर दी गई। इंदिरा गांधी की सरकार ने तमाम नेताओं को अलग-अलग जेलों में बंद कर दिया, लेकिन कुछ नेता ऐसे भी थे, जिन्होंने वेश बदलकर सरकार को चकमा दिया और भूमिगत हो गए। 26 जून की सुबह 7 बजे इंदिरा ने ऑल इंडिया रेडियो के जरिये जनता को संबोधित कर आपातकाल लगाने के फैसले के बारे में बताया। देश में 21 महीनों तक आपातकाल लागू रहा। 45 साल पहले देश में लगी इस इमरजेंसी का दर्द आज भी लोगों के जहन में ताजा हैं। इनमें से ही एक वरिष्ठ टीवी पत्रकार और इंडिया टीवी के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा हैं।

ट्विटर के जरिये उन्होंने इमरजेंसी के दौर को याद करते हुए अपने दर्द को साझा किया है और बताया कि कैसे उस दौर में लोगों के मौलिक अधिकारों को खत्म कर दिया गया था। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘45 साल पहले की 25 जून की काली रात कभी नहीं भूलेगी। इंदिरा गांधी ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए इमरजेंसी लगाई। सारे विरोधी नेताओं को जेल भेजा। अख़बारों की आज़ादी छीन ली। जबरन नसबंदियां हुईं। थानों में जुल्म हुए। सब कुछ याद है।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘जब इमरजेंसी लगी मैं कॉलेज में था, उम्र बस 18 साल। जयप्रकाश आंदोलन में सक्रिय था। कुछ महीने अंडरग्राउंड रहकर अखबार निकाला। पकड़े गये। पुलिस ने बहुत पिटाई की। आज भी पैरों पर मार के निशान है। कई महीने जेल में रहा। सब याद है।’

रजत शर्मा यहीं नहीं रुके, उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ‘आज के लोग कल्पना भी नहीं कर सकते इमरजेंसी में कैसा खौफ था। उस वक्त न प्राइवेट टीवी था, न सोशल मीडिया। लाखों लोग जेल में थे। अख़बारों पर सेंसर, अदालतों के गले में फंदा, पुलिस के जुल्म, न बोलने की आजादी, न कोई अधिकार। सब याद है।’

 


टैग्स मीडिया इंडिया टीवी रजत शर्मा इमरजेंसी
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

5 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

5 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

7 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

9 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

20 hours ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

5 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

7 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

7 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

3 hours ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

3 hours ago