होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / छंटनी और वेतन कटौती को लेकर India Today ग्रुप ने लिया बड़ा फैसला
छंटनी और वेतन कटौती को लेकर India Today ग्रुप ने लिया बड़ा फैसला
समूह के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ अरुण पुरी की ओर से इस बारे में एक इंटरनल मेल भी जारी की गई है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
कोरोनावायरस (कोविड-19) और इसके संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन के कारण तमाम बिजनेस के साथ मीडिया इंडस्ट्री पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। कई मैगजींस को तो अपने प्रिंट एडिशन को फिलहाल बंद करने का निर्णय भी लेना पड़ा है।
इस बीच ‘इंडिया टुडे’ (India Today) समूह के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ अरुण पुरी ने कहा है कि समूह को अपने कॉस्ट स्ट्रक्चर को समायोजित करना होगा। ग्रुप की कुछ पब्लिकेशंस, एडिटोरियल और बिजनेस पहल को बंद करना होगा और उसी के अनुसार वहां कार्यरत स्टाफ में कटौती की जाएगी।
अरुण पुरी की ओर से जारी एक इंटरनल मेल में कहा गया है कि समूह में अगले महीने से सैलरी कटौती की जाएगी। इस मेल में अरुण पुरी की ओर से यह भी कहा गया है, ‘लगातार गुणवत्तापूर्ण पत्रकारिता प्रदान करने के लिए हमें ऐसा करने की आवश्यकता है।’
टैग्स अरुण पुरी छंटनी इंडिया टुडे समूह वेतन कटौती