होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इंडिया टुडे ग्रुप ने Business Today की टीम को कुछ यूं दी मजबूती
इंडिया टुडे ग्रुप ने Business Today की टीम को कुछ यूं दी मजबूती
‘इंडिया टुडे’ (India Today) ग्रुप ने ‘बिजनेस टुडे’ (Business Today) में तीन बड़ी नियुक्तियां की हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
‘इंडिया टुडे’ (India Today) ग्रुप ने ‘बिजनेस टुडे’ (Business Today) में तीन बड़ी नियुक्तियां की हैं। इसके तहत आलोक नायर को चीफ रेवेन्यू ऑफिसर के पद पर नियुक्त किया गया है। आलोकेश भट्टाचार्य को जहां मैनेजिंग एडिटर बनाया गया है, वहीं आयुष ऐलावादी को बिजनेस टुडे में टेक्नोलॉजी एडिटर की जिम्मेदारी दी गई है।
आलोक को मीडिया और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में काम करने का काफी अनुभव है। पूर्व में वह ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’, ‘नेटवर्क18’ और ‘ब्लूमबर्ग’ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया ब्रैंड्स में विभिन्न पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
इस बारे में आलोक नायर का कहना है, ‘मैं इस अवसर को देने के लिए इंडिया टुडे ग्रुप का आभारी हूं और मैं नेटवर्क के लिए विकास के इस चरण में हर संभव तरीके से योगदान करने के लिए तत्पर हूं। ब्रैंड्स आज युवा ऑडियंस के साथ प्रभावी ढंग से संवाद करने के लिए एक अनुकूल, विश्वसनीय और आकर्षक वातावरण चाहते हैं।’
वहीं, आलोकेश भट्टाचार्य की इंडिया टुडे ग्रुप के साथ यह तीसरी पारी है। पूर्व में उन्होंने बिजनेस वर्ल्ड और द इकनॉमिक टाइम्स में प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं। अपनी नियुक्ति के बारे में भट्टाचार्य का कहना है, ‘मुझे इस रोमांचक दौर में बिजनेस टुडे में वापस आने की काफी खुशी है, जब प्रिंट, डिजिटल, टेलीविजन और रेडियो सहित कई माध्यमों के बीच मीडिया एकीकरण के अगले स्तर में विकसित हो रहा है। कंटेंट क्यूरेशन के मामले में पत्रकारों और पाठकों दोनों के लिए यह जिस तरह का अवसर प्रदान करता है, वह बेहतरीन है। बिजनेस टुडे को मल्टीमीडिया पावरहाउस में बदलने के प्रयास का हिस्सा बनने को लेकर मैं काफी उत्सुक हूं।’
जाने-माने टेलिविजन प्रजेंटेर, कंटेंट स्ट्रैटिजिस्ट और मल्टीमीडिया प्रड्यूसर ऐलावादी इससे पहले नेटवर्क18 में एडिटर (टेक्नोलॉजी और स्पेशल फीचर्स) की जिम्मेदारी निभा रहे थे। इससे पहले वह ब्लूमबर्गक्विंट में एंकर और स्पेशल करेसपॉन्डेंट भी रह चुके हैं और चैनल की लॉन्च टीम का हिस्सा थे। इसके अलावा वह एमेजॉन, वॉलमार्ट, मर्सिडीज, एलजी और ओपो जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ भी काम कर चुके हैं। इस बारे में ऐलावादी का कहना है, ‘बिजनेस टुडे, टीवी टुडे और इंडिया टुडे हमेशा से इनोवेशन में सबसे आगे रहे हैं और इंडिया टुडे परिवार का हिस्सा बनने को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं।’
टैग्स इंडिया टुडे ग्रुप आलोक नायर बिजनेस टुडे आलोकेश भट्टाचार्य आयुष ऐलावादी