होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इंडिया न्यूज में हुई नए एग्जिक्यूटिव एडिटर की नियुक्ति

इंडिया न्यूज में हुई नए एग्जिक्यूटिव एडिटर की नियुक्ति

आईटीवी नेटवर्क के इस हिंदी न्यूज चैनल में पिछले हफ्ते ही उन्होंने कार्यभार संभाला है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

आईटीवी नेटवर्क के हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से आ रही खबर के मुताबिक पिछले हफ्ते वहां नए एग्जिक्यूटिव एडिटर की जॉइनिंग हुई है। बताया गया है कि टीवी पत्रकार दिनेश गौतम ने इस पद पर अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है। दिनेश गौतम इससे पहले हैदराबाद में ईटीवी भारत से जुड़े हुए थे। करीब 6 महीने के कार्यकाल के बाद उन्होंने वहां से इस्तीफा दे दिया है। उन्हें वहां पांच राज्यों (मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, बिहार और झारखंड) का न्यूज एडिटर बनाया गया था, लेकिन वह दिल्ली लौटना चाहते थे।

दिनेश गौतम को टीवी न्यूज इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है। दिनेश गौतम को हिंदी न्यूज इंडस्ट्री के बेस्ट एंकर के रूप में नवाजा जा चुका है। इसके साथ ही उन्हें वर्ष 2012 में एनटी अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। वह ‘24x7 News’, ‘Live India’ और ‘Sahara News Network’ में वरिष्ठ पदों पर काम कर चुके हैं। इससे पहले वह ‘Zee news’ में बतौर प्राइम टाइम एंकर और प्रिंसिपल करेसपॉन्डेंट के रूप में भी काम कर चुके हैं।

दिनेश ‘Moon Light Theaters’ के साथ बतौर क्रिएटिव हेड भी जुड़े रहे हैं और कई नाटकों का लेखन और निर्देशन भी कर चुके हैं। वह ‘ऑल इंडिया रेडियो’ (AIR) के साथ भी काम कर चुके हैं। इसके अलावा वह IGNFA, IIFM और कई प्रमुख मास कम्युनिकेशन संस्थानों में गेस्ट फैकल्टी भी रह चुके हैं। मध्‍य प्रदेश के रहने वाले दिनेश गौतम विज्ञान में परास्‍नातक हैं और उन्‍होंने दिल्‍ली स्थित आईआईएमसी (IIMC)  से पोस्‍ट ग्रेजुएशन किया है।


टैग्स इंडिया न्यूज आईटीवी नेटवर्क दिनेश गौतम एग्जिक्यूटिव एडिटर
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

18 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

18 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

20 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

22 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

18 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

20 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

12 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

9 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

20 hours ago