होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / IMPACT की 50 प्रभावशाली महिलाओं की लिस्ट से आज उठेगा पर्दा

IMPACT की 50 प्रभावशाली महिलाओं की लिस्ट से आज उठेगा पर्दा

‘मैडिसन वर्ल्ड’ (Madison World) के चेयरमैन और फाउंडर सैम बलसारा के नेतृत्व में गठित जूरी के द्वारा यह लिस्ट तैयार की गई है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) समूह की जानी-मानी वीकली मैगजीन ‘इम्पैक्ट’ (IMPACT) द्वारा मीडिया, एडवर्टाइजमेंट और मार्केटिंग के क्षेत्र में अपनी खास पहचान बनाने वाली 50 प्रभावशाली महिलाओं (IMPACT’s 50 Most Influential Women) की लिस्‍ट से 18 अक्टूबर को पर्दा उठ जाएगा।

मुंबई में मंगलवार की शाम पांच बजे से आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में इस लिस्ट का अनावरण किया जाएगा। ‘India Today’ ग्रुप इस कार्यक्रम का गोल्ड पार्टनर है और ‘Bobble AI’ अवॉर्ड्स पार्टनर है। ‘SCIBIDS’ कार्यक्रम में को-पावर्ड की भूमिका निभाएगा।

इस लिस्ट को तैयार करने वाली जूरी के अध्यक्ष ‘मैडिसन वर्ल्ड’ (Madison World) के चेयरमैन और फाउंडर सैम बलसारा हैं, जिनके नेतृत्व में यह सूची तैयार की गई। वहीं जूरी सदस्यों में विभिन्न इंडस्ट्री के दिग्गजों को शामिल किया गया, जिनमें ‘एबीपी नेटवर्क’ (ABP Network) के सीईओ अविनाश पांडेय, ‘Platinum Guild International–India’ की एमडी वैशाली बनर्जी, ‘Eros International Media Ltd’ के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर और सीईओ प्रदीप द्विवेदी, ‘Beauty & Wellbeing, HUL’ की ग्लोबल सीएमओ प्रिया नायर, ‘Bisleri’ के सीईओ एंजेलो जॉर्ज, ‘Bluedart Express’ की इंडिपेंडेट डायरेक्टर और बोर्ड मेंबर कविता नायर, ‘Hearth Ventures’ की को-फाउंडर और मैनेजिंग पार्टनर शैफाली छाछी, ‘The Linus Adventures LLP’ के फाउंडर सुनील लुल्ला, ‘HT Media Ltd’ के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव बेओत्रा, ‘BSH Home Appliances’ के एमडी और सीईओ नीरज बहल, ‘Xapads Media’ के सीईओ नितिन गुप्ता, ‘Jio Ads’ के सीईओ गुलशन वर्मा और ‘Quora’ के जनरल मैनेजर (APAC) गुरमीत सिंह शामिल हैं।

बता दें कि यह इस कार्यक्रम का दसवां एडिशन है। इंपैक्ट द्वारा यह लिस्ट जारी करने की शुरुआत वर्ष 2012 में की गई थी, जिसमें देश की ऐसी महिलाओं को स्थान दिया जाता है, जिन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर अपने-अपने फील्ड में खास पहचान बनाई है और दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत्र बनी हैं। इस लिस्ट की पूर्व में विजेता रहीं महिलाओं पर नजर डालें तो इनमें ‘इंडिया टुडे’ (India Today) समूह की वाइस चेयरपर्सन कली पुरी (2020), ‘गोदरेज इंडस्ट्रीज’ (Godrej Industries) की एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर और चीफ ब्रैंड ऑफिसर तान्या डबास (2019), नादिया चौहान (2018), मालिनी अग्रवाल (2017), एकता कपूर (2016), कीर्तिगा रेड्डी (2015), रामा बीजापुरकर (2014), शोभना भरतिया (2013) और विनीता बाली (2012) का नाम शामिल है।


टैग्स एकता कपूर कली पुरी एक्सचेंज4मीडिया 50 प्रभावशाली महिलाएं अविनाश पांडेय इंपैक्ट सैम बलसारा IMPACT’S 50 Most Influential Women List
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

3 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

3 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

5 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

7 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

18 hours ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

3 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

4 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

5 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

54 minutes ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

1 hour ago