होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / IIMC को मिला देश के सर्वश्रेष्ठ मीडिया शिक्षण संस्थान का पुरस्कार

IIMC को मिला देश के सर्वश्रेष्ठ मीडिया शिक्षण संस्थान का पुरस्कार

इंडिया टुडे के 'बेस्ट कॉलेज सर्वे' में भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली को पत्रकारिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में देश का सर्वश्रेष्ठ मीडिया शिक्षण संस्थान का पुरस्कार मिला है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

देश की प्रतिष्ठित पत्रिका इंडिया टुडे के 'बेस्ट कॉलेज सर्वे' में भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली को पत्रकारिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में देश का सर्वश्रेष्ठ मीडिया शिक्षण संस्थान का पुरस्कार मिला है। मंगलवार को इंडिया टुडे एजुकेशन कॉन्क्लेव के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान ने भारतीय जन संचार संस्थान की कुलपति डॉ. अनुपमा भटनागर को यह पुरस्कार प्रदान किया। इससे पहले ‘द वीक-हंसा रिसर्च’ के सर्वे में भी आईआईएमसी को मीडिया शिक्षा के क्षेत्र में देश का सर्वश्रेष्ठ कॉलेज घोषित किया गया था।

भारतीय जन संचार संस्थान सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन पत्रकारिता और जनसंचार के क्षेत्र में प्रमुख शिक्षण संस्थान है। गत 31 जनवरी को यूजीसी ने आईआईएमसी को डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी का दर्जा दिया है। डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी का दर्जा मिलने के पश्चात आईआईएमसी आगामी शैक्षणिक सत्र से 'स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशन' और 'मीडिया बिजनेस स्टडीज' में मास्टर्स डिग्री कोर्स शुरू कर रहा है।

आईआईएमसी दिल्ली परिसर सहित संस्थान के पांच क्षेत्रीय केंद्रों जम्मू (जम्मू-कश्मीर), अमरावती (महाराष्ट्र), आइजोल (मिजोरम), कोट्टायम (केरल) और ढेंकनाल (ओडिशा) में हिंदी पत्रकारिता, अंग्रेजी पत्रकारिता, विज्ञापन एवं जनसंपर्क, रेडियो एवं टेलीविजन, डिजिटिल मीडिया, ओड़िया, मराठी, मलयालम और उर्दू पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रम भी संचालित करता है। डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा मिलने के पश्चात आईआईएमसी कई बदलावों की ओर अग्रसर है और दो मास्टर्स डिग्री प्रोग्राम इसी दिशा में संस्थान का पहला कदम है।


टैग्स आईआईएमसी
सम्बंधित खबरें

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

1 hour ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

2 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 day ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

1 day ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago


बड़ी खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

5 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

5 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

2 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

1 hour ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

5 hours ago