होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / MIB ने वित्त मंत्रालय से की डिजिटल न्यूज सब्सक्रिप्शन पर GST घटाने की सिफारिश
MIB ने वित्त मंत्रालय से की डिजिटल न्यूज सब्सक्रिप्शन पर GST घटाने की सिफारिश
सूचना-प्रससारण मंत्रालय ने डिजिटल न्यूज सब्सक्रिप्शन पर लागू होने वाले वस्तु एवं सेवा कर (GST) को कम करने के लिए वित्त मंत्रालय से सिफारिश की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
सूचना-प्रससारण मंत्रालय (MIB) ने डिजिटल न्यूज सब्सक्रिप्शन पर लागू होने वाले वस्तु एवं सेवा कर (GST) को कम करने के लिए वित्त मंत्रालय से सिफारिश की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गुड एंड सर्विस टैक्स (GST) काउंसिल की अगली बैठक 9 सितंबर को होने वाली है और इस बैठक में डिजिटल न्यूज सब्सक्रिप्शन पर जीएसटी रेट्स को लेकर समीक्षा की जा सकती है।
ऑनलाइन मीडिया हाउस GST को 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने की मांग कर रहे हैं।
एक मीडिया रिपोर्ट में एक अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि सूचना-प्रसारण सचिव ने इस संबंध में राजस्व सचिव को पत्र लिखा है। सिफारिश में GST को हटाने या इसे ई-बुक्स के समान 5 प्रतिशत पर लाकर तर्कसंगत बनाने की बात कही गई है।
टैग्स सूचना-प्रसारण मंत्रालय जीएसटी वित्त मंत्रालय डिजिटल न्यूज सब्सक्रिप्शन