होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘IANS’ से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार संजय सिंह, निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी

‘IANS’ से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार संजय सिंह, निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी

संजय सिंह को मीडिया के विभिन्न आयामों (प्रिंट, डिजिटल और टीवी आदि) में काम करने का करीब तीन दशक का अनुभव है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

लोकप्रिय बहुभाषी न्यूज एजेंसी ‘आईएएनएस’ (IANS) में बहुमत हिस्सेदारी हासिल करने के बाद इसके शीर्ष नेतृत्व में परिवर्तन की कवायद शुरू हो गई है। विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार, वरिष्ठ पत्रकार संजय सिंह ने ‘आईएएनएस’ में जॉइन किया है। उन्होंने एक फरवरी को अपना कार्यभार ग्रहण भी कर लिया है। खबर है कि वह एडिटोरियल डिपार्टमेंट में बड़ी जिम्मेदारी निभाएंगे।

बता दें कि संजय सिंह को मीडिया के विभिन्न आयामों (प्रिंट, डिजिटल और टीवी आदि) में काम करने का करीब तीन दशक का अनुभव है। ‘आईएएनएस’ को जॉइन करने से पहले संजय सिंह एक एनॉलिटिक एजेंसी में अपनी भूमिका निभा रहे थे। यह एजेंसी मीडिया और न्यूज संबंधी कामों से जुड़ी हुई है।

संजय सिंह ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक/परास्नातक की पढ़ाई की है। मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने बतौर फ्रीलॉन्स जर्नलिस्ट के तौर पर शुरू की थी। इसके बाद उन्होंने ‘पायनियर’ जॉइन कर लिया था।

अपने अब तक के करियर में संजय सिंह ‘स्टेट्समैन’, ‘दैनिक भास्कर’, ‘डीएनए’, ‘फर्स्टपोस्ट’ और ‘न्यूजएक्स’ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न अहम पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इसके अलावा वह विभिन्न न्यूज चैनल्स पर डिबेट शो में भी शामिल होते रहते हैं। समाचार4मीडिया की ओर से संजय सिंह को उनकी नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स संपादक एडिटर आईएएनएस न्यूज एजेंसी अडानी ग्रुप इंडो एशियन न्यूज सर्विस संजय सिंह AMG मीडिया नेटवर्क्स
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

10 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

10 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

12 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

14 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

10 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

11 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

4 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

1 hour ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

12 hours ago