होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकार गुंजन दीक्षित ने अब इस चैनल के साथ शुरू किया नया सफर
पत्रकार गुंजन दीक्षित ने अब इस चैनल के साथ शुरू किया नया सफर
पत्रकार और न्यूज एंकर गुंजन दीक्षित ने अपनी नई पारी की शुरुआत की है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
पत्रकार और न्यूज एंकर गुंजन दीक्षित ने ‘समाचार प्लस’ (Samachar Plus) चैनल के साथ अपनी पारी को विराम दे दिया है। वे यहां पर नवंबर 2018 से अपनी जिम्मेदारियों को अंजाम दे रही थीं। गुंजन दीक्षित ने अब अपने पत्रकारिता करियर की नई शुरुआत ‘न्यूज नेशन’ (News Nation) चैनल के साथ की है। उन्होंने यहां पर बतौर एंकर जॉइन किया है।
उत्तर प्रदेश में मथुरा की मूल निवासी गुंजन दीक्षित को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब ढाई साल का अनुभव है। इससे पहले वह ‘नियो न्यूज’ (Neo News) के साथ भी काम कर चुकी हैं।
टैग्स समाचार प्लस न्यूज नेशन न्यूज एंकर गुंजन दीक्षित