होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / एंप्लाईज की सैलरी को लेकर HT Media ने लिया बड़ा फैसला

एंप्लाईज की सैलरी को लेकर HT Media ने लिया बड़ा फैसला

सीईओ प्रवीण सोमेश्वर ने एंप्लाईज के लिए जारी किया इंटरनल मेल

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

इन दिनों कोहराम मचा रहे कोरोनावायरस (कोविड-19) के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देशभर में किए गए लॉकडाउन के कारण तमाम उद्योग धंधे बंद पड़े हुए हैं। मीडिया इंडस्ट्री पर भी इसका काफी प्रभाव पड़ रहा है। तमाम आर्थिक दबावों के बीच काम कर रहे कुछ मीडिया संस्थानों ने तो कड़े फैसले लेने शुरू भी कर दिए हैं। कई मीडिया संस्थानों से जहां सैलरी कटौती की खबरें सामने आ रही हैं, वहीं एक हिंदी न्यूज चैनल द्वारा अपनी अंग्रेजी डिजिटल की टीम से कई पत्रकारों को बाहर निकाले जाने का मामला भी सामने आ चुका है।

इस संकट के दौरान पिछले सप्ताह ‘हिन्दुस्तान मीडिया लिमिटेड’(HT Media Limited) के सीईओ प्रवीण सोमेश्वर ने घोषणा की थी कि संस्थान के शीर्ष अधिकारियों की टीम ने स्वेच्छिक रूप से इस साल सैलरी में 25 प्रतिशत तक की कटौती की पेशकश की है।  

अब एक इंटरनल मेल के जरिये प्रवीण सोमेश्वर ने घोषणा की है कि ब्रैंड को रोजाना 3.5 करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है, क्योंकि बिना किसी रेवेन्यू के ब्रैंड सभी तरह के खर्चों को उठाना जारी रखे हुए है।

प्रवीण सोमेश्वर के हस्ताक्षर से जारी इस मेल में कहा गया है, ‘लॉकडाउन के बढ़ने और इसके परिणाम स्वरूप अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभाव का हमारे बिजनेस पर निश्चित रूप से विपरीत प्रभाव पड़ेगा। हालांकि, हमें ये मानकर चलना चाहिए ये प्रभाव छोटा और मध्यम अवधि का होगा। इसके साथ ही हम जो तमाम बदलाव अनुभव कर रहे हैं, उसके अनुसार हमारी दीर्घकालीन योजनाएं अप्रभावित रहेंगी।’

मेल के अनुसार, ‘उस उथल-पुथल भरे दौर में हमारी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि हमारे एंप्लाईज और उनके परिवार सुरक्षित रहें और हमारे प्रॉडक्ट्स को लोगों तक पहुंचाते रहें। इसके साथ ही हमें अपने शेयरधारकों (shareholders) की उम्मीदों पर भी खरा उतरना है।’

इसके तहत इस मेल में तीन बड़े बदलावों पर प्रकाश डाला गया है, जो इस प्रकार हैं।

1. जल्द ही हम आपके परिवार के लिए एक कॉरपोरेट बीमा कवर शुरू करने जा रहे हैं। इस बारे में विस्तृत जानकारी एचआर डिपार्टमेंट की तरफ से अगले हफ्ते दी जाएगी।

2. ग्रुप स्तर पर हम एक परफॉर्मेंस अप्रैजल साइकिल (performance appraisal cycle) को पिछले साल से बाद की तारीख तक आगे बढ़ा रहे हैं।

3. इसके साथ ही हम एक अप्रैल 2020 से सैलरी स्ट्रक्चर को लेकर भी कुछ कदम उठा रहे हैं। इसके तहत जिस एंप्लाई की सीटीसी (Cost to Company) सैलरी छह लाख रुपए से कम है, उनके सैलरी स्ट्रक्चर में कुछ बदलाव नहीं किया जाएगा। वहीं, जिन एंप्लाईज की सालाना सीटीसी सैलरी छह लाख से 10 लाख के बीच है, उसमें पांच प्रतिशत की कटौती की जाएगी। वहीं जिन एंप्लाईज की सालाना सीटीसी 10 से 20 लाख रुपए है, उसमें 10 प्रतिशत की कटौती और 20 लाख रुपए सालाना सीटीसी वालों की सैलरी में 15 प्रतिशत की कटौती की जाएगी।

इस मेल में यह भी कहा गया है कि बोर्ड की सहमति के अनुसार ये  कटौती कंपनी के वार्षिक एबिटा (Earnings Before Interest, Tax, Depreciation and Amortization) वितरण से जोड़ी जाएगी और चालू वित्त वर्ष की समाप्ति पर उसका भुगतान कर दिया जाएगा।


टैग्स एचटी मीडिया प्रवीण सोमेश्वर लॉकडाउन कोविड-19 कोरोनावायरस वेतन कटौती
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

16 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

16 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

18 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

20 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

16 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

17 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

10 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

7 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

18 hours ago