होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / हेमलता शर्मा ने ‘Zee Media’ में अपनी लंबी पारी को दिया विराम
हेमलता शर्मा ने ‘Zee Media’ में अपनी लंबी पारी को दिया विराम
इस संस्थान में 7 अक्टूबर 2025 उनका आख़िरी कार्यदिवस था। ‘जी ग्रुप’ के साथ उनका पांचवां कार्यकाल था।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 4 months ago
मीडिया इंडस्ट्री में दो दशक से अधिक लंबे और शानदार करियर के बाद हेमलता शर्मा ने ‘जी मीडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड’ (ZMCL) को अलविदा कह दिया है। इस संस्थान में 7 अक्टूबर 2025 उनका आख़िरी कार्यदिवस था। ‘जी ग्रुप’ के साथ उनका पांचवां कार्यकाल था।
‘जी मीडिया’ में अपने कार्यकाल के दौरान हेमलता शर्मा ‘डिस्ट्रिब्यूशन एंड रिसर्च’ टीम की प्रमुख रहीं। उन्होंने समूह के न्यूज चैनल्स के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय डिस्ट्रीब्यूशन स्ट्रैटेजी का सफल नेतृत्व किया। उन्होंने ‘कनेक्टेड टीवी’ (CTV) जैसे उभरते क्षेत्र में ज़ी मीडिया की मौजूदगी को मजबूत किया और ई-स्पोर्ट्स तथा नई डिजिटल पहलों जैसे भविष्यवादी प्रोजेक्ट्स की भी अगुवाई की।
मीडिया इंडस्ट्री में 20 से अधिक वर्षों के अनुभव के साथ हेमलता शर्मा ने डिस्ट्रीब्यूशन क्षेत्र में कई नई पहलों को आगे बढ़ाया। उन्होंने पारंपरिक प्रसारण (ब्रॉडकास्ट) और डिजिटल इकोसिस्टम के बीच एक प्रभावी सेतु का काम किया। उनके नेतृत्व में जी मीडिया की मार्केट में पहुंच और प्रभाव काफी बढ़ा और समूह के चैनल बदलते कंटेंट उपभोग के दौर में मजबूती से स्थापित हुए।
हेमलता शर्मा इंडस्ट्री मंचों और सम्मेलनों में भी जानी-पहचानी शख्सियत रही हैं। वह Satcab Symposium और कई मीडिया लीडरशिप पैनल्स में हिस्सा लेती रही हैं, जहां उन्होंने टीवी वितरण में इनोवेशन और डेटा-आधारित परिवर्तन पर अपने विचार साझा किए।
हेमलता शर्मा ने अपने करियर में मीडिया और टेलीकॉम सेक्टर में कई अहम नेतृत्व पदों पर काम किया है। उन्होंने Zee TV, Zee Cinema, Zee GEC और क्षेत्रीय चैनलों के लॉन्च के दिनों में अहम भूमिका निभाई। वह पहली MSO Siticable की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा रहीं और Turner के चैनल्स जैसे HBO, CNN, Cartoon Network, Ten Sports और Ten Cricket से भी जुड़ी रहीं। इसके अलावा उन्होंने Airtel Broadband & Telecom, Reliance, Zee News, Wion, Zee Business और HSM व साउथ रीजनल न्यूज़ चैनलों के साथ भी काम किया।
टैग्स