होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कोरोनावॉरियर्स के जज्बे को इंडिया टुडे समूह कुछ यूं करेगा ‘सलाम’

कोरोनावॉरियर्स के जज्बे को इंडिया टुडे समूह कुछ यूं करेगा ‘सलाम’

वर्चुअल रूप से होने वाले इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन अवॉर्ड वितरित करेंगे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

देश-दुनिया में कोरोनावायरस (कोविड-19) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में सरकार के साथ समाज के तमाम वर्गों के लोग (कोरोनावॉरियर्स) जी-जान से लगे हुए हैं। कोविड-19 के खिलाफ ‘जंग’ में अग्रिम मोर्चे पर डटे ऐसे ही कोरोनावॉरियर्स को 'इंडिया टुडे' (India Today) समूह द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए समूह द्वारा दो अक्टूबर को गांधी जयंती के उपलक्ष्य में ‘हेल्थगिरी अवॉर्ड्स’(Healthgiri Awards) 2020 का आयोजन किया जाएगा। ये अवॉर्ड्स नौ श्रेणियों में दिए जाएंगे।

वर्चुअल रूप से होने वाले इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन अवॉर्ड वितरित करेंगे। बताया जाता है कि इस कार्यक्रम में बतौर गेस्ट डॉ. नरेश त्रेहन, डॉ. रणदीप गुलेरिया, डॉ. अशोक सेठ और डॉ. राजेश पारिख शामिल होंगे। इसके अलावा मैथिली ठाकुर, शिल्पा राव, हरिहरन और कविता कृष्णमूर्ति जैसे नामी-गिरामी गायक भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।  

कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी आप यहां से ले सकते हैं।

12.00 बजे से 12.30 बजेः 'कोरोना को हराना है'

डॉक्टर नरेश त्रेहन, चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, मेदांता- द मेडिसिटी।

12.30 से 13.00 बजेः 'कोरोना वॉरियर्स को सलाम'

शिल्पा राव, गायिका।

13.00 से 13.30 बजेः 'वैक्सीन कब आएगा'

डॉक्टर रणदीप गुलेरिया, निदेशक, AIIMS।

13.30 से 14.00 बजेः 'कोरोना वॉरियर्स को सलाम'

हरिहरन, गायक।

14.00 से 14.30 बजे: 'कब खत्म होगा कोरोना'

डॉक्टर अशोक सेठ, अध्यक्ष, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट,

डॉक्टर राजेश पारिख, निदेशक, मेडिकल रिसर्च, जसलोक अस्पताल

14.30 से 15.00 बजे: 'कोरोना वॉरियर्स को सलाम'

कविता कृष्णमूर्ति, गायिका

15.00 से 15.05 बजेः इंडिया टुडे ग्रुप के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ अरुण पुरी की ओर से स्वागत भाषण

15.05 से 15.15 बजेः केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन का भाषण

15.15 से 15.45 बजेः पुरस्कार वितरण


टैग्स इंडिया टुडे ग्रुप गांधी जयंती कोविड-19 कोरोनावायरस हर्षवर्धन हर्ष वर्धन हेल्थगिरी अवॉर्ड्स
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

6 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

6 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

8 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

10 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

21 hours ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

6 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

8 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

40 minutes ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

8 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

4 hours ago