होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Enba के जूरी पैनल में शामिल हुए हर्ष राजदान
enba के जूरी पैनल में शामिल हुए हर्ष राजदान
‘एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स’ (enba) 2023 के विजेताओं का नाम तय करने के लिए 19 मार्च को होगी जूरी मीट
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
‘एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स’ (enba) 2023 के विजेताओं का नाम तय करने के लिए गठित जूरी पैनल में ‘डेंट्सू’ (dentsu) के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (साउथ एशिया) हर्ष राजदान भी शामिल हो गए हैं।
हर्ष राजदान को विभिन्न इंडस्ट्रीज में काम करने का 25 साल से ज्यादा का अनुभव है। ‘डेंट्सू’ से पहले वह ‘केपीएमजी’ (KPMG) में सीनियर पार्टनर के तौर पर अपनी भूमिका निभा चुके हैं। इसके अलावा वह इंडस्ट्री के तमाम प्रतिष्ठित निकायों जैसे- FICCI FMCG, CII Ecom, TiE, और AMCHAM India के सक्रिय सदस्य भी हैं।
राजदान ने ‘पेप्सिको’ और ‘यूनिलीव’र जैसे वैश्विक एफएमसीजी प्रतिष्ठानों में भी अहम भूमिका निभाई है और उन्होंने अपने क्लाइंट्स के लिए लगातार विकास और उत्कृष्टता प्रदान की है। उन्हें सेल्स, मार्केटिंग और ब्रैंड मैनेजमेंट का काफी अनुभव है और वह करीब 11 वर्षों तक Accenture Europe और APAC में कंज्यूमर गुड्स प्रैक्टिस के प्रमुख सदस्य भी रह चुके हैं।
बता दें कि ‘एक्सचेंज4मीडिया’ समूह द्वारा बहुप्रतिष्ठित ‘एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स’ (enba) का 16वां संस्करण 30 मार्च, 2024 को आयोजित किया जाएगा। जबकि, इस संस्करण के लिए जूरी मीट 19 मार्च 2024 को आयोजित की जाएगी।
गौरतलब है कि वर्ष 2008 में अपनी शुरुआत के बाद से ही यह अवॉर्ड मीडिया में कार्यरत उन शख्सियतों को दिया जाता है, जिन्होंने देश में टेलिविजन न्यूज इंडस्ट्री को एक नई दिशा दी है और अपने योगदान से इस इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।
इनबा का यह 16वां एडिशन है। इनबा के 15वें एडिशन में चेयरपर्सन की भूमिका देश के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने निभाई थी।
टैग्स इनबा टीवी न्यूज इनबा अवॉर्ड्स एक्सचेंज4मीडिया न्यू्ज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स जूरी जूरी पैनल इनबा 2023 हर्ष राजदान