होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘Dream11’ के हर्ष जैन बने इंपैक्ट पर्सन ऑफ द ईयर 2022

‘Dream11’ के हर्ष जैन बने इंपैक्ट पर्सन ऑफ द ईयर 2022

यह इस कार्यक्रम का 18वां संस्करण था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री और बीजेपी की मुंबई विंग के प्रेजिडेंट आशीष शेलार थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

‘एक्‍सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) समूह द्वारा मीडिया, मार्केटिंग और एडवर्टाइजिंग के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान देने और ऊंचाइयों को छूने वालों को हर साल दिए जाने वाले ‘इंपैक्ट पर्सन ऑफ द ईयर’ (IMPACT Person of the Year) अवॉर्ड के विजेता के नाम से पर्दा उठ गया है।

आठ दिसंबर की शाम मुंबई स्थित ताज सांताक्रूज में आयोजित एक समारोह में ‘ड्रीम11’ (Dream11) के कल्चर एंफोर्समेंट ऑफिसर (CEO) और को-फाउंडर हर्ष जैन को IMPACT Person of the Year 2022 का विजेता घोषित किया गया।

यह इस कार्यक्रम का 18वां संस्करण था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री और बीजेपी की मुंबई विंग के प्रेजिडेंट आशीष शेलार थे। बांद्रा से दो बार के विधायक शेलार वर्ष 2019 में देवेंद्र फडणवीस सरकार में स्कूली शिक्षा और खेल मंत्री के रूप में काम कर चुके हैं।

200 मिलियन से अधिक यूजर्स को सेवा प्रदान करने वाली देश की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी कंपनी बनाने के लिए हर्ष जैन को इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। ‘ड्रीम11’ यूनिकॉर्न क्लब में प्रवेश करने वाली भारत की पहली गेमिंग कंपनी है।

बता दें कि एक  बिलियन डॉलर यानी करीब 7,300 करोड़ रुपए की वैल्यूएशन वाले स्टार्टअप को यूनिकॉर्न कहा जाता है। लगभग 150 पूंजीपतियों द्वारा अस्वीकार किए जाने के बाद ड्रीम11 ने RedBird Capital Partners, Tiger Global Management और Falcon Edge India जैसे शीर्ष निवेशकों के सपोर्ट से 65000 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है।

हर्ष जैन ने न्यूयॉर्क में प्रतिष्ठित कोलंबिया बिजनेस स्कूल से एमबीए किया है। वह ड्रीम स्पोर्ट्स फाउंडेशन के माध्यम से समाजसेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से शामिल हैं, जहां उनका ध्यान भारतीय खेल ईकोसिस्टम की सेवा पर है। उनका एनजीओ रक्षा फाउंडेशन, जिसे वह अपनी पत्नी रचना के साथ चलाते हैं, जरूरतमंद बच्चों और जानवरों की मदद करता है।

बता दें कि इस साल ‘इंपैक्ट पर्सन ऑफ द ईयर’ के लिए नॉमिनेट होने वालों में अमन गुप्ता, को-फाउंडर और सीएमओ (Boat Lifestyle); दर्पण सांघवी, फाउंडर और सीईओ (Good Glamm Group); वरुण अलघ, को-फाउंडर और सीईओ व गजल अलघ, को-फाउंडर और सीआईओ (Mamaearth); हर्ष जैन, को-फाउंडर और सीईओ (Dream 11); हर्ष मारीवाला, चेयरमैन (Marico Limited); मोहित बर्मन, चेयरमैन (Dabur Limited); एन. चंद्रशेखरन, चेयरमैन (Tata Sons); निसाबा गोदरेज, एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (Godrej Consumer Products Ltd); पीयूष बंसल, को-फाउंडर और सीईओ (Lenskart); आर.एस अग्रवाल, को-फाउंडर  और चेयरमैन एमेरिटस व आर.एस. गोयनका, को-फाउंडर और नॉन एग्जिक्यूटिव चेयरमैन (Emami Ltd); संकेत रे, प्रेजिडेंट-इंडिया और साउथवेस्ट एशिया (The Coca-Cola Company); और विनीत सिंह व कौशिक मुखर्जी, को-फाउंडर्स (Sugar Cosmetics) जैसे जाने-माने नाम शामिल थे।

गौरतलब है कि इससे पहले यह अवॉर्ड ‘एचयूएल’ (HUL) के तत्कालीन चेयरमैन संजीव मेहता, ‘आईटीसी लिमिटेड’ (ITC Limited) के चेयरमैन और एमडी संजीव पुरी, ‘Byju’s’ के फाउंडर और सीईओ बायजू रवींद्रन, ‘Google India’ के तत्कालीन एमडी राजन आनंदन, ‘Patanjali Ayurved‘ के बाबा रामदेव, ‘Paytm‘ के फाउंडर और सीईओ विजय शेखर शर्मा, ‘Times Now और ET Now’ के पूर्व प्रेजिडेंट और तत्कालीन एडिटर-इन-चीफ अरनब गोस्वामी, ‘Zee Entertainment Enterprises Ltd‘ के एमडी और सीईओ पुनीत गोयनका, ‘Times Group‘ के एमडी विनीत जैन, पूर्व सूचना-प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी, ‘Taproot India‘ के फाउंडर एजनेलो डायस, ‘Network18 और Viacom18‘ के तत्कालीन ग्रुप सीईओ हरीश चावला, ‘Star India‘ के तत्कालीन सीईओ उदय शंकर, ‘Network18’ के फाउंडर राघव बहल और ‘CNN-IBN‘ के तत्कालीन एडिटर-इन-चीफ राजदीप सरदेसाई को मिल चुका है।


टैग्स इंपैक्ट पर्सन ऑफ द ईयर ड्रीम11 आशीष शेलार हर्ष जैन आईपीओवाय कल्चर एंफोर्समेंट ऑफिसर
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

21 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

21 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

20 hours ago

मीमांसा मलिक ने किया ‘Decode’, सुधीर चौधरी की गैरमौजूदगी ने दर्शकों को चौंकाया

लोगों को यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि सुधीर चौधरी आज शो में क्यों नहीं दिखाई दिए और उनकी जगह मीमांसा मलिक को होस्टिंग की जिम्मेदारी क्यों सौंपी गई।

6 minutes ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

21 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

21 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

21 hours ago