होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ’India Today’ समूह से जुड़ीं गुंजन तनेजा, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी
’India Today’ समूह से जुड़ीं गुंजन तनेजा, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी
कि गुंजन तनेजा इससे पहले अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘विऑन’ (WION) में वाइस प्रेजिडेंट (ग्लोबल सेल्स) के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रही थीं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
गुंजन तनेजा ने ‘इंडिया टुडे’ (India Today) समूह के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है। उन्होंने इस समूह के हिंदी न्यूज चैनल ‘गुड न्यूज टुडे’ (GNT) में बतौर नेशनल रेवेन्यू हेड जॉइन किया है।
बता दें कि गुंजन तनेजा इससे पहले अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘विऑन’ (WION) में वाइस प्रेजिडेंट (ग्लोबल सेल्स) के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रही थीं। कुछ समय पूर्व उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। गुंजन तनेजा अगस्त 2020 में ‘WION’ के साथ जुड़ी थीं और दो साल से अधिक समय तक इस चैनल में उन्होंने अपना योगदान दिया।
‘WION’ में शामिल होने से पहले गुंजन तनेजा तीन साल से अधिक समय तक ‘रिपब्लिक वर्ल्ड’ (Republic World) में सेल्स डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थीं। उन्होंने ‘एनडीटीवी’ (NDTV) में भी दो बार काम किया है। इसके अलावा पूर्व में वह Aidem Ventures व 'जी' (Zee) मीडिया के साथ भी काम कर चुकी हैं।
टैग्स इंडिया टुडे विऑन गुड न्यूज टुडे जीएनटी गुंजन तनेजा नेशनल रेवेन्यू हेड