होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सरकार का बड़ा फैसला, अब सचिव स्तर के अधिकारी भी मीडिया पर कर सकेंगे केस

सरकार का बड़ा फैसला, अब सचिव स्तर के अधिकारी भी मीडिया पर कर सकेंगे केस

कैबिनेट ने सचिव स्तर के अधिकारियों को भी दिया कार्रवाई का आदेश, विपक्ष ने मोर्चा खोलते हुए आदेश को वापस लेने की उठाई मांग

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

आंध्र प्रदेश में अब मीडिया द्वारा किसी भी गलत, बेबुनियाद अथवा मानहानि वाली खबरें छापने पर सचिव स्तर के अधिकारी मीडिया संस्थानों पर मुकदमा दर्ज करा सकेंगे। राज्य में वाईएस जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली कैबिनेट ने सचिव स्तर के अधिकारियों को यह अधिकार दे दिया है। अभी तक सिर्फ जनंसपर्क और सूचना विभाग को ही यह अधिकार प्राप्त था।   

सरकार की ओर से इस बारे में 30 अक्टूबर को आदेश जारी किया गया है। इस आदेश में कहा गया है, ‘सरकार के संज्ञान में कुछ ऐसी घटनाएं आई हैं, जिनमें कुछ प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया संस्थानों द्वारा जान-बूझकर सरकार और सरकारी अधिकारियों की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। ये संस्थान द्वेषपूर्ण इरादों से बेबुनियाद, फर्जी और मानहानि वाली खबरें चला रहे हैं।‘

आंध्र सरकार का यह भी कहना है कि इस आदेश का उद्देश्य प्रेस की आजादी पर लगाम लगाना नहीं है, बल्कि फेक न्यूज  और मनगढ़ंत खबरें  रोकने के लिए ऐसा किया गया है।

सरकार की ओर से इस तरह का आदेश जारी होते ही विपक्ष ने इसकी आलोचना शुरू कर दी है। विपक्षी दलों ने सरकार के इस आदेश को 'तानाशाही'  बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू का कहना है कि लोगों की आवाज दबाने के लिए इस तरह का आदेश जारी किया गया है। उनका कहना है कि जब तक इस आदेश को वापस नहीं लिया जाता, इसका कड़ा विरोध जारी रहेगा। आंध्र प्रदेश यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (APUWJ) ने भी  सरकार के इस आदेश को भी प्रेस की आजादी पर हमला बताया है।

विपक्ष के आरोपों पर राज्य के सूचना प्रसारण मंत्रालय में जनसंपर्क अधिकारी वेंकटरमैया ने मामले को स्पष्ट करने का प्रयास किया है। उनका कहना है कि राज्य सरकार के आदेश को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। वेंकटरमैया के अनुसार, ‘इस आदेश में कहा गया है कि सचिव स्तर के अधिकारी अब मनगढ़ंत और फर्जी खबरों का जवाब दे सकेंगे और अगर जवाब देने के बाद भी चैनल या अखबार झूठी खबरें चलाते हैं तो संबंधित मीडिया संस्थान के खिलाफ कदम उठाया जाएगा। यह कार्रवाई सिर्फ प्रबंधन के खिलाफ होगी, न कि पत्रकारों के खिलाफ।‘

बता दें कि राज्य में इस तरह का आदेश पहले भी जारी हो चुका है। वाईएस जगन मोहन रेड्डी के पिता व पूर्व मुख्यमंत्री राजशेखर रेड्डी ने भी फरवरी 2007 में कुछ इसी तरह का आदेश जारी किया था। इस आदेश के खिलाफ तब पत्रकारों ने पूरे राज्य में जोरदार प्रदर्शन किया था।

बताया जाता है कि जगनमोहन रेड्डी सरकार ने अपने दिवंगत पिता के शासनकाल के दौरान स्थगित रखे गए इसी विवादास्पद सरकारी आदेश को बहाल किया है। मुख्यमंत्री के रूप में राजशेखर रेड्डी के कार्यकाल के दौरान वर्ष  2007 में जारी किया गया आदेश सिर्फ प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तक सीमित था, लेकिन अब इस आदेश में सोशल मीडिया को भी शामिल किया गया है।


टैग्स फेक न्यूज आंध्र प्रदेश वाईएस जगन मोहन रेड्डी
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

12 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

12 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

14 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

16 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

12 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

14 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

6 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

3 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

14 hours ago