होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकारों की सुरक्षा होगी सुनिश्चित, सस्ती दर पर मिलेगा घर
पत्रकारों की सुरक्षा होगी सुनिश्चित, सस्ती दर पर मिलेगा घर
श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा सरकार व शासन से लंबे समय से की जा रही थी इसकी मांग
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश के पत्रकारों को सुरक्षा तथा सस्ती दरों पर आवास दिलाये जाने की मांग को स्वीकार कर लिया है। बताया जाता है कि मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा सरकार व शासन से लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी। पिछले दिनों मुरैना में आए मुख्यमंत्री कमलनाथ के समक्ष भी यह मामला उठा था।
श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा उन्हें सौंपे गए ज्ञापन में प्रदेश में पत्रकार प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने तथा सस्ती दरों पर आवास/भूखंड दिलाये जाने की मांग की गई थी। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री ने इन दोनों मांगों को स्वीकार कर लिया है।
प्रदेश के जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने प्रदेश में शीघ्र ही पत्रकार प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की घोषणा भी कर दी है। वहीं पत्रकारों को भूखंड व मकान खरीदने के लिये सस्ती ब्याज दरों पर 25 लाख रुपए तक का ऋण भी दिया जायेगा। जनसंपर्क मंत्री की इस घोषणा से मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ सहित सभी पत्रकारों में हर्ष है।
इसके लिए संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया, वरिष्ठ मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष शरद जोशी, मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष मो. अली, सभी अध्यक्षीय मंडल सदस्य राजेंद्र श्रीवास्तव, राजकुमार दुबे, मनोज द्विवेदी, सुरेश शर्मा, विनय अग्रवाल, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप भदौरिया, राजेंद्र पुरोहित, उपेंद्र गौतम, नवनीत काबरा, अनिल त्रिपाठी, महासचिव सुनील त्रिपाठी सहित संगठन के समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों ने आभार जताया है।
टैग्स कमलनाथ पत्रकार सुरक्षा श्रमजीवी पत्रकार संघ मध्यप्रदेश सरकार