होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘BAG Convergence’ में एंटरटेनमेंट एडिटर बनीं गीतम श्रीवास्तव
‘BAG Convergence’ में एंटरटेनमेंट एडिटर बनीं गीतम श्रीवास्तव
वह समूह के विभिन्न प्लेटफार्म्स पर एंटरटेनमेंट की एडिटोरियल टीम का नेतृत्व करेंगी और कंटेंट प्लानिंग, डेवलपमेंट व स्ट्रैटेजी की जिम्मेदारी संभालेंगी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 4 months ago
युवा पत्रकार गीतम श्रीवास्तव ने ‘BAG Convergence’ में एंटरटेनमेंट एडिटर के पद पर जॉइन किया है। संस्थान की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, वह समूह के विभिन्न प्लेटफार्म्स पर एंटरटेनमेंट की एडिटोरियल टीम का नेतृत्व करेंगी और कंटेंट प्लानिंग, डेवलपमेंट व स्ट्रैटेजी की जिम्मेदारी संभालेंगी।
टीवी और डिजिटल दोनों क्षेत्रों में उनका अनुभव ‘BAG Convergence’ के एंटरटेनमेंट सेक्टर को और मजबूत करेगा। वे दर्शकों के लिए समयबद्ध, आकर्षक और विश्वसनीय एंटरटेनमेंट खबरें प्रदान करेंगी।
बता दें कि गीतम श्रीवास्तव को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का करीब 15 साल का अनुभव है। पूर्व में वह ‘जी मीडिया’, ‘एबीपी न्यूज’, ‘इंडिया न्यूज’ और ‘न्यूज एक्स’ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। ‘BAG Convergence’ से पहले वह ‘जी मीडिया’ के एंटरटेनमेंट वर्टिकल ‘bollywood life’ की video Lead की जिम्मेदारी संभाल रही थीं।
कंपनी के अनुसार, गीतम की नियुक्ति से ‘BAG Convergence’ की डिजिटल न्यूज शाखा 'News24' और इसका एंटरटेनमेंट-फोकस्ड प्लेटफॉर्म E24 काफी लाभान्वित होंगे। उनकी विशेषज्ञता और नई सोच BAG Convergence को विविध दर्शकों तक लेकर जाएगी और नवीन कंटेंट स्ट्रैटेजी लाने में मदद करेगी और उनके नेतृत्व में ‘BAG Convergence’ का एंटरटेनमेंट वर्टिकल विश्वास, नवीनता और गुणवत्ता के साथ जानकारी देने वाला प्रमुख नाम बनेगा।
समाचार4मीडिया की ओर से गीतम श्रीवास्तव को नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स