होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पूर्वांचल में पहली बार आयोजित होगा भव्य ‘गाजीपुर लिटरेचर फेस्टिवल’

पूर्वांचल में पहली बार आयोजित होगा भव्य ‘गाजीपुर लिटरेचर फेस्टिवल’

भारत एक्सप्रेस और भारत डायलॉग्स के संयुक्त प्रयास से 7 से 9 नवंबर 2025 तक ‘गाजीपुर लिटरेचर फेस्टिवल’ का आयोजन होगा। यह पूर्वांचल का सबसे बड़ा साहित्यिक और सांस्कृतिक उत्सव माना जा रहा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 months ago

पूर्वांचल की धरती पर पहली बार इतना बड़ा साहित्यिक आयोजन होने जा रहा है। ‘गाजीपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2025’ का आयोजन 7 से 9 नवंबर तक भारत एक्सप्रेस और भारत डायलॉग्स के सहयोग से किया जाएगा। फेस्टिवल निदेशक विवेक सत्यमित्रम् ने बताया कि यह कार्यक्रम वाराणसी और गाजीपुर के विभिन्न स्थलों पर आयोजित होगा।

पहले दिन यानी 7 नवंबर को इसका उद्घाटन वाराणसी के होटल दी क्लार्क्स में होगा, जबकि 8 और 9 नवंबर को होटल नंद रेजिडेंसी और लंका के प्राचीन रामलीला मैदान में मुख्य कार्यक्रम होंगे। “जड़ों की ओर” विषय पर आधारित इस फेस्टिवल में देश-विदेश से 200 से अधिक लेखक, कवि, इतिहासकार, कलाकार और राजनयिक शामिल होंगे।

इस आयोजन में गिरमिटिया समाज के इतिहास, साहित्य और भारत से उनके संबंधों पर विशेष सत्र होंगे। स्वामी सहजानंद सरस्वती, राही मासूम रज़ा, कुबेर नाथ राय और डॉ. विवेकी राय जैसी विभूतियों को भी श्रद्धांजलि दी जाएगी। आयोजक इसे गाजीपुर की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने का प्रयास मान रहे हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

23 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

23 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

22 hours ago

मीमांसा मलिक ने किया ‘Decode’, सुधीर चौधरी की गैरमौजूदगी ने दर्शकों को चौंकाया

लोगों को यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि सुधीर चौधरी आज शो में क्यों नहीं दिखाई दिए और उनकी जगह मीमांसा मलिक को होस्टिंग की जिम्मेदारी क्यों सौंपी गई।

1 hour ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

23 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

23 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

23 hours ago