होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘एबीपी नेटवर्क’ में गौतम दत्ता का ‘कद’ बढ़ा, अब इस बड़ी भूमिका में आएंगे नजर
‘एबीपी नेटवर्क’ में गौतम दत्ता का ‘कद’ बढ़ा, अब इस बड़ी भूमिका में आएंगे नजर
गौतम दत्ता ‘एबीपी नेटवर्क’ से 19 साल से ज्यादा समय से जुड़े हुए हैं और अब तक तमाम प्रमुख पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
‘एबीपी नेटवर्क’ (ABP Network) ने गौतम दत्ता को प्रमोशन का तोहफा देते हुए उन्हें ‘एबीपी आनंद’ (ABP Ananda) का चैनल हेड और नेशनल सेल्स डायरेक्टर नियुक्त किया है।
गौतम दत्ता ने अपने लिंक्डइन पेज पर खुद प्रमोशन की जानकारी शेयर की है। अपनी लिंक्डइन पोस्ट में उन्होंने लिखा है, ‘मुझे यह बताते हुए काफी खुशी हो रही है कि मुझे एबीपी नेटवर्क में एबीपी आनंद का चैनल हेड और नेशनल सेल्स डायरेक्टर पद पर प्रमोशन मिला है।’
गौतम दत्ता ‘एबीपी नेटवर्क’ से 19 साल से ज्यादा समय से जुड़े हुए हैं और अब तक तमाम प्रमुख भूमिकाएं निभा चुके हैं। इससे पहले वह यहां ‘Spotlight’ में नेशनल सेल्स हेड (Events & Brand Solutions) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।
टैग्स चैनल हेड प्रमोशन एबीपी आनंद एबीपी नेटवर्क गौतम दत्ता