होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / गौरव बनर्जी बने BARC इंडिया के नए चेयरमैन

गौरव बनर्जी बने BARC इंडिया के नए चेयरमैन

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (SPNI) के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ गौरव बनर्जी ने ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) इंडिया के नए चेयरमैन के रूप में जिम्मेदारी संभाल ली है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 7 months ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (SPNI) के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ गौरव बनर्जी ने ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) इंडिया के नए चेयरमैन के रूप में जिम्मेदारी संभाल ली है। सूत्रों ने हमारी सहयोगी वेबसाइट 'एक्सचेंज4मीडिया' से इस बात की पुष्टि की है।

मीडिया व एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में दो दशकों से अधिक अनुभव रखने वाले गौरव बनर्जी रचनात्मक दृष्टिकोण और व्यावसायिक समझ का एक दुर्लभ संतुलन अपने साथ लाते हैं। SPNI में वह कंपनी की रणनीतिक दिशा और ऑपरेशनल एफिशिएंसी की निगरानी करते हैं, साथ ही नवाचार और लंबे समय तक मार्केट लीडरशिप को बढ़ावा देते हैं। वह MSM-Worldwide Factual Media Pvt. Ltd. और Bangla Entertainment Pvt. Ltd. (BEPL) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में भी निदेशक हैं।

SPNI से पहले, बनर्जी ने Disney+ Hotstar में हेड ऑफ कंटेंट के रूप में अहम भूमिका निभाई थी, जहां उनकी कंटेंट स्ट्रैटेजी प्लेटफॉर्म की शानदार सफलता में निर्णायक साबित हुई। उन्होंने हिंदी भाषी और क्षेत्रीय दर्शकों को ध्यान में रखकर सफल ओरिजिनल कंटेंट तैयार किया, जिससे सब्सक्राइबर बेस और व्युअरशिप में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई।

इससे पहले वह Star India के साथ जुड़े थे, जहां उन्होंने हिंदी एंटरटेनमेंट क्लस्टर का नेतृत्व किया। उनके मार्गदर्शन में Star Plus और Star Gold टीआरपी चार्ट्स में शीर्ष पर पहुंचे। उन्होंने Star Jalsha और Star Pravah जैसे क्षेत्रीय चैनलों की शुरुआत भी की, जो जल्दी ही अपने-अपने मार्केट्स में लीडर बन गए।

पत्रकारिता से करियर की शुरुआत करने वाले गौरव बनर्जी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय से फिल्ममेकिंग और टीवी प्रॉडक्शन में मास्टर्स डिग्री ली है और सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से इतिहास में स्नातक किया है। पर्दे से बाहर, वह क्रिकेट के शौकीन और फिल्मों के जुनूनी दर्शक हैं, जिन्हें विभिन्न शैलियों की सिनेमा की गहरी समझ है।

गौरव बनर्जी ने यह जिम्मेदारी शशि सिन्हा से संभाली है, जो 25 मार्च 2022 को BARC के चेयरमैन नियुक्त हुए थे। उनके कार्यकाल के दौरान BARC में कई बड़े बदलाव हुए। उन्होंने डिजिटल मापन को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई, प्रीमियम होम्स की मेज़रमेंट शुरू करवाई और इंस्टॉल किए गए मीटरों की संख्या में लगातार और महत्वपूर्ण वृद्धि सुनिश्चित की, जिससे BARC की डेटा की विश्वसनीयता और गहराई को नई मजबूती मिली।

इंडस्ट्री में एक सम्मानित आवाज माने जाने वाले शशि सिन्हा ने हमेशा पारदर्शिता और इनोवेशन को बढ़ावा दिया।

गौरव बनर्जी की यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब मीडिया इंडस्ट्री तेजी से बदलते प्लेटफॉर्म्स और कंटेंट खपत के फॉर्मैट्स के बीच एक नए दौर में प्रवेश कर रही है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि उनकी नेतृत्व क्षमता BARC के विकास और प्रासंगिकता बनाए रखने के प्रयासों को नई ऊर्जा देगी।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

21 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

21 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

23 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 day ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

21 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

22 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

15 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

12 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

23 hours ago