होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / PTI के पूर्व पत्रकार प्रियभांशु रंजन ने इस सरकारी पद पर किया जॉइन

PTI के पूर्व पत्रकार प्रियभांशु रंजन ने इस सरकारी पद पर किया जॉइन

प्रियभांशु रंजन ने केंद्रीय लोक सेवा आयोग द्वारा संचालित भारतीय सूचना सेवा की परीक्षा में सफलता हासिल की है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

प्रतिष्ठित न्यूज एजेंसी ‘प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया’ (पीटीआई) में पत्रकार रह चुके प्रियभांशु रंजन ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के छतरपुर (मध्य प्रदेश) स्थित क्षेत्रीय प्रचार कार्यालय में क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी के पद पर शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया है। अभी तक क्षेत्रीय प्रचार कार्यालय का प्रभार, क्षेत्रीय प्रचार सहायक एस.के. साहू के पास था। इस कार्यालय में 30 साल में भारतीय सूचना सेवा के किसी अधिकारी की पहली बार नियुक्ति की गई है।

बता दें कि प्रियभांशु रंजन करीब एक दशक से पीटीआई, दिल्ली में अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। बिहार के दरभंगा में कादिराबाद निवासी प्रियभांशु रंजन (31) ने केंद्रीय लोक सेवा आयोग द्वारा संचालित भारतीय सूचना सेवा (आईआईएस) की परीक्षा में सफलता हासिल की है। छतरपुर जिले में यह उनकी पहली नियुक्ति है। प्रियभांशु ने इंडियन इंस्टीट्यूट आफ मास कम्युनिकेशन (आईआईएमसी) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।


टैग्स भारतीय सूचना सेवा प्रियभांशु रंजन क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

6 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

6 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

8 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

10 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

21 hours ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

6 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

7 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

31 minutes ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

8 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

4 hours ago