होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / TV9 नेटवर्क पहुंचे राजुल कुलश्रेष्ठ, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी
TV9 नेटवर्क पहुंचे राजुल कुलश्रेष्ठ, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी
राजुल कुलश्रेष्ठ पूर्व में ‘मैडिसन मीडिया प्लस’ (Madison Media Plus) के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर रह चुके हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
‘टीवी9’ (TV9) नेटवर्क से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। इस खबर के अनुसार, ‘मैडिसन मीडिया प्लस’ (Madison Media Plus) के पूर्व एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) राजुल कुलश्रेष्ठ ने यहां पर बतौर कंसल्टेंट जॉइन किया है। उच्च पदस्थ सूत्रों ने हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) से इस खबर की पुष्टि की है। सेंट स्टीफंस कॉलेज के छात्र रहे कुलश्रेष्ठ को मीडिया और मीडिया एजेंसियों में वरिष्ठ पदों पर काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।
कुलश्रेष्ठ ने अपने करियर की शुरुआत ‘एंथम कम्युनिकेशंस’ (Anthem Communications) से की थी। एक साल के अंदर ही उन्होंने ‘McCann-Erickson’ को जॉइन कर लिया। उन्होंने इस एजेंसी में बतौर ट्रेनी जॉइन किया था और करीब 11 साल बाद जब यहां से छोड़ा तो वह इसमें वाइस प्रेजिडेंट (मीडिया) थे। इसके बाद उन्होंने तमाम जाने-माने ब्रैंड्स जैसे-GM, Nestle, Gillette, Reckitt और Coca Cola आदि के साथ काम किया।
वर्ष 2002 में कुलश्रेष्ठ इंडोनेशिया चले गए, जहां पर उन्होंने ‘Publicis‘ के साथ बतौर एमडी (इंडोनेशिया) काम किया। हालांकि, यहां उनका कार्यकाल छोटा रहा और वर्ष 2003 में उन्होंने ‘सीएनबीसी एशिया‘ में बतौर सेल्स हेड जॉइन कर लिया और सिंगापुर चले गए। वर्ष 2004 में वह भारत लौटे और ‘ग्रुपएम‘ के साथ काम करने लगे। उन्होंने करीब दो साल तक एलजी बिजनेस को संभाला और फिर ‘Motivator‘ एजेंसी के एमडी बन गए।
वर्ष 2012 में कुलश्रेष्ठ ने अपनी खुद की एजेंसी ‘Xposure’ शुरू की और कई जाने-माने ब्रैंड्स जैसे- Gionee, Cardekho.com, UC Browser, Mobikwik और Shopclues.com लॉन्च किए। वर्ष 2018 में कुलश्रेष्ठ ‘Xposure’ से बाहर हो गए और ‘PWC’ के साथ ‘Consilium‘ नाम से मीडिया कंसल्टेंसी कंपनी शुरू की।
वहीं, ‘टीवी9‘ की बात करें तो इसे ‘एसोसिएटेड ब्रॉडकास्टिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड‘ (ABCL) ने वर्ष 2014 में लॉन्च किया था। इस नेटवर्क में टीवी9 भारतवर्ष, टीवी9 तेलुगु, टीवी9 कन्नड़, टीवी9 मराठी, टीवी9 गुजराती और टीवी9 बांग्ला चैनल्स हैं। बरुण दास इस ग्रुप के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
टैग्स टीवी9 सलाहकार अप्वाइंटमेंट नियुक्ति कंसल्टेंट राजुल कुलश्रेष्ठ मैडिसन मीडिया प्लस