होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पूर्व पत्रकार आशीष खेतान की नई पारी, शुरू में ही लगे बड़े आरोप
पूर्व पत्रकार आशीष खेतान की नई पारी, शुरू में ही लगे बड़े आरोप
पत्रकारिता में करीब डेढ़ दशक की पारी के दौरान आशीष खेतान ने लगभग सभी बड़े अंग्रेजी अखबारों के साथ काम किया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
आशीष खेतान ऐसे पत्रकार रहे हैं, जो शॉर्ट टर्म के लिए राजनीति में आए थे और जब राजनीति छोड़ी थी तो लगा था कि आशुतोष की तरह वापस पत्रकारिता में जाएंगे, लेकिन उनका लीगल प्रोफेशन में जाने का इरादा था। अब वो एक बड़ी कंपनी में बड़े पद पर लौटे हैं, वो भी लीगल फील्ड में। नया पद जॉइन करते ही एक बड़ी वेबसाइट ने उन पर बड़े आरोप लगा दिए हैं। आशीष ने एस्सार ग्रुप के वाइस प्रेजिडेंट (लीगल) पद पर जॉइन किया है और उनका ट्विटर एकाउंट प्रोफाइल इसकी तसदीक भी कर रहा है।
आशीष खेतान बारांबकी में पले-बढ़े हैं। उन्होंने लखनऊ में एक अखबार के साथ पत्रकारिता शुरू की और करीब डेढ़ दशक में लगभग सभी बड़े अंग्रेजी अखबारों के साथ काम किया। लम्बे समय तक इन्वेस्टीगेटिंग जर्नलिज्म की, लेकिन उनके स्टिंग ऑपरेशंस पर एकतरफा होने का आरोप लगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के समर्थकों ने आशीष पर एजेंडा चलाने का आरोप लगाया।
ऐसे में वर्ष 2014 में आशीष ने ‘आम आदमी पार्टी’ (आप) जॉइन कर ली और उन्हें नई दिल्ली से लोकसभा का टिकट भी मिल गया, लेकिन मीनाक्षी लेखी से हारकर वो चुनावी रेस से बाहर हो गए।
हालांकि अगले तीन साल तक दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार में वो डायलॉग एंड डेवलपमेंट कमीशन के उपाध्यक्ष के तौर पर कैबिनेट मंत्री जैसी पोजीशन में काम करते रहे, फिर ये कहकर विदाई ले ली कि अब लीगल प्रोफेशन मे जाना है। बताया जाता है कि उन्होंने कैम्बिज यूनिवर्सिटी से लॉ का कोई कोर्स भी किया है।
अब आशीष ने अपने ट्विटर प्रोफाइल में वाइस प्रेजिडेंट (लीगल) एस्सार लिखकर जैसे ही अपने नए पद की सूचना दी, pgurus नाम की वेबसाइट ने उन पर सवाल उठा दिए हैं। आशीष के जैसे ही प्रशांत भूषण से रिश्ते खराब हुए, प्रशांत ने आरोप लगा दिया कि आशीष ने एस्सार ग्रुप से 3 करोड़ रुपए लेकर कई खबरें उनके समर्थन में लिखी हैं। जब एस्सार ग्रुप का नाम टूजी स्कैम में आया तो आशीष ने सीबीआई को घेरते हुए भी ‘तहलका’ में एक स्टोरी लिखी थी।
आप pgurus की इस खबर को नीचे हेडलाइन कर पढ़ सकते हैं-
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स आशीष खेतान एस्सार ग्रुप