होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दसवीं सालगिरह को ET NOW ने यूं किया सेलिब्रेट, की ये घोषणा

दसवीं सालगिरह को ET NOW ने यूं किया सेलिब्रेट, की ये घोषणा

अंग्रेजी बिजनेस न्यूज चैनल ‘ईटी नाउ’ ने अपनी सफलता के 10 वर्ष पूरे कर लिए हैं

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

टाइम्स नेटवर्क के अंग्रेजी बिजनेस न्यूज चैनल ‘ईटी नाउ’ (ET NOW) के लिए यह बहुत ही खुशी का मौका है। दरअसल, इस चैनल ने अपनी सफलता के 10 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर चैनल ने ‘राइज विद इंडिया’ (Rise with India) के बाद अब नए प्राइम टाइम बैंड ‘राइज विद इंडिया प्राइमटाइम’ (Rise with India Primetime) की घोषणा की है। यह प्रोग्रामिंग 24 जून से वीकडेज (सोमवार से शुक्रवार) में शाम पांच बजे से सात बजे तक शुरू होगी।

बताया जाता है कि ‘Rise with India Primetime’ के तहत शाम पांच से सात बजे के बीच दो घंटे की प्रोग्रामिंग में चैनल अपने दो लोकप्रिय शो ‘द मनी शो’ (The Money Show) और ‘स्टार्टअप सेंट्रल’ (StartUp Central) पर जोर देगा। इसके तहत ‘द मनी शो’ को वीकडेज में शाम पांच से छह बजे तक प्रसारित किया जाएगा। इसमें फाइनेंस से जुड़े पहलुओं पर फोकस होगा। इसके अलावा शाम को छह से सात बजे के बीच ‘स्टार्टअप सेंट्रल’ के तहत स्टार्टअप्स, टेक्नोलॉजी और एंटरप्रिन्योरशिप पर पूरा फोकस दिया जाएगा।

इस बारे में ‘टाइम्स नेटवर्क’ के एमडी और सीईओ एमके आनंद का कहना है, ‘हम अपनी 10वीं सालगिरह मना रहे हैं और देश के विकास की कहानी में अपने योगदान को और मजबूती देना चाहते हैं। लोगों को हम ऐसा प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना चाहते हैं, जो देश के साथ ही देशवासियों के विकास में काफी मददगार हो।’

वहीं, ‘ईटी नाउ’ के मैनेजिंग एडिटर निकुंज डालमिया का कहना है, ‘चैनल के लिए पिछले 10 साल काफी शानदार रहे हैं। इस दौरान चैनल ने देशवासियों के लिए ऐसे कई अवसर और संभावनाएं प्रदान की हैं, जो देश की ग्रोथ में काफी सहायक रही हैं। अपने प्रभावशाली कंटेंट और मजबूत एडिटोरियल टीम की बदौलत चैनल अंग्रेजी बिजनेस न्यूज कैटेगरी में अगले पड़ाव के लिए तैयार है। वर्ष 2017 में ‘Rise with India’ के बाद अब चैनल ने यह नई शुरुआत की है।’

आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कीजिए


टैग्स ईटी नाउ निकुंज डालमिया एमके आनंद बिजनेस न्यूज चैनल राइज विद इंडिया राइज विद इंडिया प्राइमटाइम द मनी शो स्टार्टअप सेंट्रल
सम्बंधित खबरें

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी : नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 hour ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

12 hours ago

आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल ब्रैंड्स में जसकरण बीर सिंह की एंट्री, संभाली बड़ी जिम्मेदारी

फैशन और लाइफस्टाइल सेक्टर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जसकरण बीर सिंह को आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल में Simon Carter ब्रैंड का नया बिजनेस हेड नियुक्त किया गया है।

14 hours ago

पब्लिसिस मीडिया से जुड़े अधीश जैन, मिली ये अहम जिम्मेदारी

मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अधीश जैन को Publicis Media की PMX टीम में मीडिया बाइंग का ग्रुप हेड नियुक्त किया गया है।

14 hours ago

बदलते दौर में भारतीय मनोरंजन की नई दिशा तय करने वाले विजनरी लीडर हैं केविन वज

मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ऐसी दुनिया है जो हर सीजन खुद को बदल लेती है। लेकिन इन बदलावों के बीच एक नाम लगातार मजबूती से खड़ा रहा है- केविन वज।

22 hours ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

14 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

21 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

12 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

22 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

22 hours ago