होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / #MeToo के आरोपों में घिरे न्यूज चैनल के संपादक ने लिया बड़ा फैसला
#MeToo के आरोपों में घिरे न्यूज चैनल के संपादक ने लिया बड़ा फैसला
वरिष्ठ पत्रकार और ‘टीवी9 भारतवर्ष’ के पूर्व कंसल्टिंग एडिटर अजीत अंजुम ने एक दिन पूर्व ही #MeToo मामले का सनसनीखेज खुलासा किया था
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
#MeToo के आरोपों में घिरे न्यूज चैनल ‘टीवी9 भारतवर्ष’ के वरिष्ठ संपादक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन पर संस्थान की ही दो महिला पत्रकारों ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। ‘टीवी9 भारतवर्ष’ के पूर्व कंसल्टिंग एडिटर अजीत अंजुम ने एक दिन पूर्व ही ट्वीट के जरिये #MeToo मामले का सनसनीखेज खुलासा किया था। हालांकि, अपने ट्वीट में उन्होंने किसी चैनल का नाम नहीं लिया था।
यह भी पढ़ें: मीडिया में #MeToo ने फिर दी दस्तक, अजीत अंजुम ने किया ये सनसनीखेज खुलासा
अब मामला तूल पकड़ने और चैनल का नाम सामने आने के बाद ‘टीवी9 भारतवर्ष’ ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं। इन ट्वीट में चैनल ने इस मामले में की गई कार्रवाई के बारे में बताया है।
अपने इन ट्वीट्स में चैनल का कहना है, ‘टीवी9 भारतवर्ष की दो पत्रकारों ने एक वरिष्ठ संपादक के खिलाफ यौन शोषण की अलग-अलग शिकायत की है। कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन अपराध (रोकथाम, प्रतिबंध और निवारण) अधिनियम, 2013 के अनुसार, मामले को तुरंत आंतरिक शिकायत समिति (ICC) के पास भेजा गया। शिकायतों और गवाहों को सुनने के बाद मैनेजमेंट ने संपादक को नोटिस भेजा। इसके फौरन बाद ही ICC ने पूरी जांच शुरू कर दी। प्रबंधन ने जांच पूरी होने तक संपादक को छुट्टी पर भेज दिया, जिसके बाद संपादक ने इस्तीफ़ा दे दिया है। प्रबन्धन ने इस्तीफ़ा तुरन्त प्रभाव से मंज़ूर कर लिया।‘
एक अन्य ट्वीट में चैनल का कहना है, ‘कार्यस्थल पर यौन शोषण के प्रति टीवी9 नेटवर्क जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाता है। संस्थान कार्य स्थल पर महिला कर्मचारियों को सुरक्षित और बराबरी का माहौल मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
वहीं, #MeToo का मामला सामने आने के बाद ‘समाचार प्लस चैनल’ के पूर्व आउटपुट हेड असित नाथ तिवारी ने अपनी फेसबुक वॉल पर एक पोस्ट लिखी है। इस मामले में फंसे ‘टीवी9 भारत वर्ष’ के आउटपुट हेड अजय आजाद के नाम लिखे इस खुले पत्र में असित नाथ तिवारी ने इन आरोपों को मीडियाकर्मियों के लिए काफी चिंता का विषय बताया है। इसके साथ ही उन्होंने अजय आजाद से उन लड़कियों से निजी तौर पर मिलकर माफी मांगने के लिए भी कहा है।
असित नाथ तिवारी द्वारा अजय आजाद के नाम लिखे इस खुले पत्र को आप यहां हूबहू पढ़ सकते हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स अजीत अंजुम मीटू कैंपेन टीवी9 भारतवर्ष टीवी9 नेटवर्क