होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / MIB ने प्रसारण सेवा विनियमन विधेयक 2023 का मसौदा किया जारी

MIB ने प्रसारण सेवा विनियमन विधेयक 2023 का मसौदा किया जारी

सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने प्रसारण सेवा (विनियमन) विधेयक, 2023 का एक मसौदा प्रस्ताव जारी किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने प्रसारण सेवा (विनियमन) विधेयक, 2023 का एक मसौदा प्रस्ताव जारी किया है। यह प्रस्तावित मसौदा विधेयक देश में प्रसारण सेवाओं को विनियमित करने के लिए एक समेकित प्रारूप का प्रावधान करता है, साथ ही साथ मौजूदा केबल टेलीविजन नेटवर्क (विनियमन) अधिनियम, 1995 और वर्तमान में देश में प्रसारण क्षेत्र को नियंत्रित करने वाले अन्य नीति दिशानिर्देशों में बदलाव लाने का भी प्रयास करता है।

यह विधेयक नियामक प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने के साथ-साथ ओवर-द-टॉप (ओटीटी) कंटेंट और डिजिटल समाचारों को कवर करने के लिए इसके दायरे का विस्तार करता है और उभरती प्रौद्योगिकियों के लिए समकालीन परिभाषाओं और प्रावधानों को प्रस्तुत करता है। यह स्व-नियमन के लिए सामग्री मूल्यांकन समितियों और एक प्रसारण सलाहकार परिषद, विभिन्न प्रसारण नेटवर्क ऑपरेटरों के लिए अलग-अलग कार्यक्रम और विज्ञापन कोड, दिव्यांगों के लिए सुगम्यता उपाय और वैधानिक दंड आदि का प्रावधान भी प्रस्तुत करता है।

प्रस्तावित विधेयक में छह अध्याय, 48 धाराएं और तीन अनुसूचियां शामिल हैं।

इसकी मुख्य विशेषताएं:

1. समेकन और आधुनिकीकरण: यह विभिन्न प्रसारण सेवाओं के लिए विनियामक प्रावधानों को एकल विधायी ढांचे के तहत समेकित और अद्यतन करने की चिरकालिक आवश्यकता की पूर्ति करता है। यह कदम विनियामक प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करते हुए इसे अधिक कुशल और समसामयिक बनाता है। यह वर्तमान में आईटी अधिनियम, 2000 और उसके अंतर्गत बनाए गए नियमों के माध्यम से विनियमित ओवर-द-टॉप (ओटीटी) कंटेंट और डिजिटल समाचार और सामयिक मामलों के प्रसारण को शामिल करने के लिए अपने विनियामक दायरे का विस्तार करता है।

2. समसामयिक परिभाषाएं और भविष्य की आवश्‍यकताओं के अनुरूप प्रावधान: उभरती प्रौद्योगिकियों और सेवाओं के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए यह विधेयक समसामयिक प्रसारण शब्‍दावलियों के लिए व्यापक परिभाषाएं प्रस्‍तुत करता है और उभरती प्रसारण प्रौद्योगिकियों के प्रावधानों को शामिल करता है।

3. स्व-नियमन व्यवस्था को मजबूत बनाता है: यह कंटेंट मूल्यांकन समितियों की शुरुआत के साथ स्व-नियमन को बढ़ाता है और मौजूदा अंतर-विभागीय समिति को अधिक सहभागी और व्यापक 'प्रसारण सलाहकार परिषद' में विकसित करता है।

4. पृथक कार्यक्रम संहिता और विज्ञापन संहिता: यह विभिन्न सेवाओं में कार्यक्रम और विज्ञापन संहिताओं के लिए पृथक दृष्टिकोण की अनुमति देता है और प्रतिबंधित कंटेंट के लिए प्रसारकों द्वारा स्व-वर्गीकरण और मजबूत पहुंच नियंत्रण उपायों को आवश्‍यक बनाता है।

5. दिव्‍यांगों के लिए पहुंच: यह विधेयक व्यापक पहुंच दिशानिर्देश जारी करने के लिए सक्षम प्रावधान प्रदान करते हुए दिव्‍यांगों की विशिष्ट आवश्यकताओं की पूर्ति करता है।

6. वैधानिक दंड और जुर्माना: इस मसौदा विधेयक में ऑपरेटरों और प्रसारकों के लिए सलाह, चेतावनी, निंदा या मौद्रिक दंड जैसे वैधानिक दंड का समावेश है। इसमें कारावास और/या जुर्माने का प्रावधान पहले की तरह जारी हैं, लेकिन केवल बेहद गंभीर अपराधों के लिए ही, ताकि विनियमन के प्रति संतुलित दृष्टिकोण सुनिश्चित हो सके।

7. न्यायसंगत दंड: निष्पक्षता और समता सुनिश्चित करने हेतु संबंधित प्रतिष्ठान के निवेश और कारोबार को ध्यान में रखते हुए मौद्रिक दंड व जुर्माने को प्रतिष्ठान की वित्तीय क्षमता से जोड़ा गया है।

8. बुनियादी ढांचे की साझेदारी, प्लेटफॉर्म सेवाएं और ‘राइट ऑफ वे’: इस विधेयक में प्रसारण नेटवर्क ऑपरेटरों के बीच बुनियादी ढांचे की साझेदारी और प्लेटफॉर्म सेवाओं के कैरिज के प्रावधान भी शामिल हैं। इसके अलावा, यह स्थानांतरण और परिवर्तनों से जुड़े मुद्दे को अधिक कुशलता से हल करने के लिए ‘राइट ऑफ वे’ से जुड़े खंड को व्यवस्थित करता है और एक सुव्यवस्थित विवाद समाधान तंत्र की स्थापना करता है।

सूचना-प्रसारण मंत्रालय मसौदा प्रसारण सेवा (विनियमन) विधेयक, 2023 के जरिए देश में पारदर्शिता, स्व-नियमन और भविष्योन्मुखी प्रसारण सेवाओं के एक नए युग की शुरुआत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

मंत्रालय उपरोक्त विधेयक पर संबंधित विषय के विशेषज्ञों, प्रसारण सेवा प्रदाताओं और आम जनता सहित विभिन्न हितधारकों से प्रतिक्रिया और टिप्पणियां आमंत्रित की है। ये टिप्पणियां प्रेस विज्ञप्ति के जारी होने की तिथि से 30 दिनों के भीतर ई-मेल के जरिए jsb-moib@gov.in पर भेजी जा सकती हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

18 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

18 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

20 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

22 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

18 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

20 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

12 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

9 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

20 hours ago