होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / राज्यसभा चुनाव में अपनी जीत को लेकर आश्वस्त दिखे डॉ. सुभाष चंद्रा, किया ये दावा

राज्यसभा चुनाव में अपनी जीत को लेकर आश्वस्त दिखे डॉ. सुभाष चंद्रा, किया ये दावा

राजस्थान में राज्यसभा की चार सीटों के लिए शुक्रवार की सुबह नौ बजे से शुरू हुई वोटिंग खत्म हो चुकी है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

चार राज्यों (हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र और कर्नाटक) की 16 राज्यसभा सीटों पर शुक्रवार को चुनाव हुआ। इनमें राजस्थान में राज्यसभा की चार सीटों के लिए शुक्रवार की सुबह नौ बजे से शुरू हुई वोटिंग खत्म हो चुकी है। शाम पांच बजे वोटों की गिनती की जाएगी। बता दें कि इस चुनाव में यहां से पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। कांग्रेस के तीन, बीजेपी का एक और एक निर्दलीय प्रत्याशी एक-दूसरे से मुकाबला कर रहे हैं। निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर ‘एस्सेल’ (Essel) ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा को बीजेपी का समर्थन प्राप्त है। 

चंद्रा को निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में भाजपा द्वारा समर्थन देने के बाद कांग्रेस ने विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया है। कांग्रेस के इन आरोपों बीच डॉ. सुभाष चंद्रा ने मंगलवार को यह दावा करके राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस की चिंता और बढ़ा दी कि आठ विधायक उनके समर्थन में क्रॉस वोटिंग करेंगे और वह जीत हासिल करेंगे।  

इस बीच मतदान से पहले गुरुवार की देर रात डॉ. सुभाष चंद्रा के ट्वीट से सियासत और गर्मा गई। डॉ.सुभाष चंद्रा ने निर्दलीय विधायक बलजीत यादव को को टैग करते हुए एक ट्वीट किया। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, ’राजस्थान की जनता और विधायकों को भरोसा दिलाता हूं, प्रदेश की सरकारी भर्तियों में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता व आरक्षण देने के प्रावधान के लिए राज्यसभा में उचित प्रयास करूंगा,राजस्थानी भाषा को मान्यता दिलाने व संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल करवाने की कोशिश करूंगा।’ 

उल्लेखनीय है कि बहरोड़ से निर्दलीय विधायक बलजीत यादव ने हाल ही में राज्य सरकार की नौकरियों में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता व आरक्षण देने की मांग उठाई थी। यादव का कहना था कि जो उनकी मांगों को पूरा करेगी उसे ही वोट देंगे। सुभाष चंद्रा ने ट्वीट में उन सब मांगों का समाधान राज्यसभा के जरिए करवाने का प्रयास करने का आश्वासन दिया है, जो लंबे समय से बलजीत यादव उठा रहे हैं।

बता दें कि तमाम पार्टियों ने विधानसभा में उनकी विधायी ताकत की तुलना से ज्यादा उम्मीदवार उतारे हैं। इसी वजह से पूरे चुनाव के दौरान हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका जताई जाती रही। इस मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो से लेकर चुनाव आयोग को होर्स ट्रेडिंग की आंशका की शिकायत की गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राज्य कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा और विधानसभा के पार्टी उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी ने चुनाव आयोग (ईसी) से भाजपा के साथ-साथ डॉ. सुभाष चंद्रा के खिलाफ कथित खरीद-फरोख्त और कदाचार के लिए कार्रवाई करने की मांग की है।

इधर, डॉ. सुभाष चंद्रा का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में डॉ. सुभाष चंद्रा कहते दिखाई दे रहे हैं, ‘मैं तो अक्सर लोगों से सीधी बात करता रहा। कुछ लोगों ने मुझे रात को, तो कुछ ने सुबह फोन करके माफी मांगी और कहा कि भाई जी, थोड़ा साथ दे सकूं इस बार। मैंने कहा काम-वाम तो ठीक करा लिए थे, तो उन्होंने कहा कि बहुत काम करा लिए। चलो, जो होगा देखा जाएगा, मैं कुछ काम आया, ये अच्छी बात है।‘

डॉ.सुभाष चंद्रा वर्तमान में हरियाणा से राज्यसभा सदस्य हैं। यहां उनका कार्यकाल एक अगस्त 2022 को पूरा होने जा रहा है। तमाम आरोप-प्रत्यारोप के बीच सभी की नजरें मतगणना पर टिकी हैं और अब देखना यह है कि आखिर ऊंट किस करवट बैठेगा।


टैग्स एस्सेल ग्रुप डॉ. सुभाष चंद्रा मतदान राज्य सभा चेयरमैन नॉमिनेशन नामांकन वोटिंग
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

12 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

12 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

14 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

16 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

12 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

13 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

6 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

3 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

14 hours ago