होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जल्द फिर सजने को तैयार है Enba का मंच, जूरी में डॉ. जवाहर शाह भी हुए शामिल

जल्द फिर सजने को तैयार है enba का मंच, जूरी में डॉ. जवाहर शाह भी हुए शामिल

इनबा का यह 15वां एडिशन होगा। इस एडिशन के तहत अवॉर्ड्स पाने वालों के नाम तय किए जाने के लिए जल्द ही जूरी मीट का आयोजन किया जाएगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

बहुप्रतिष्ठित ‘एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स’ (enba) 2022 की जूरी के पैनल में अब समाजसेवी, होम्योपैथिक डॉक्टर व शिक्षाविद् डॉ. जवाहर शाह भी शामिल हो गए हैं। बता दें कि डॉ. जवाहर शाह 45 साल से ज्यादा समय से होम्योपैथिक डॉक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वर्तमान में वह ‘आईआईटी’ एलुमिनी एसोसिएशन की धर्मार्थ शाखा ‘WHEELS Global Foundation’ में बतौर डायरेक्टर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।    

इसके साथ ही वह महाराष्ट्र सरकार द्वारा कोविड-19 (आयुष) को लेकर गठित टास्क फोर्स के मेंबर भी रहे हैं। वह दो किताबें लिख चुके हैं और 22 से ज्यादा देशों में 500 से ज्यादा लेक्चर दे चुके हैं।

बता दें कि देश में टेलिविजन न्यूज इंडस्ट्री को नई दिशा देने और इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में अहम योगदान देने वालों को सम्मानित करने के लिए ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) समूह एक बार फिर बहुप्रतिष्ठित ‘एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स’ (enba) 2022 का आयोजन करने जा रहा है।

इनबा का यह 15वां एडिशन होगा। इस एडिशन के तहत अवॉर्ड्स पाने वालों के नाम तय किए जाने के लिए जल्द ही जूरी मीट का आयोजन किया जाएगा। इस जूरी में देश के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा चेयरपर्सन की भूमिका निभाएंगे।

वहीं, जूरी पैनल में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी और ‘बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज’ (BSE) के पूर्व चेयरमैन और एडवाइजरी व अकाउंटेंसी फर्म ‘रवि रंजन एंड कंपनी’ (Ravi Rajan & Co) के फाउंडर व मैनेजिंग पार्टनर सेतुरत्नम रवि; लोकप्रिय फिल्म अभिनेता, वरिष्ठ कांग्रेसी राजनेता और राज्य सभा के पूर्व सदस्य राज बब्बर; पूर्व पत्रकार व राजनेता शाजिया इल्मी; उत्तर प्रदेश में पीलीभीत लोकसभा सीट से संसद सदस्य वरुण गांधी; ‘सोनी सब’ (Sony Sab) पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में तारक मेहता का किरदार निभा चुके लोकप्रिय अभिनेता शैलेश लोढ़ा; महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य (एमएलए) व वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के मुंबई प्रेजिडेंट आशीष शेलार (Ashish Shelar); ‘बीजू जनता दल’ (Biju Janata Dal) के वरिष्ठ राजनेता व ओडिशा से राज्यसभा सदस्य सुजीत कुमार और इलेक्‍ट्रॉनिक प्रॉडक्ट्स की जानी-मानी कंपनी ‘बोट’ (BoAt) के को-फाउंडर व चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अमन गुप्ता समेत विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी जानी-मानी शख्सियतें शामिल होंगी।

आपको यह भी बता दें कि इनबा के 14वें एडिशन में चेयरपर्सन की भूमिका राज्य सभा के डिप्टी चेयरमैन हरिवंश नारायण सिंह के निभाई थी। वहीं,  डॉ. किरण कार्णिक- पूर्व प्रेजिडेंट, नैसकॉम; डॉ. नसीम जैदी- भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त; एस.वाई. कुरैशी- भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त, एन. राम- चेयरमैन, कस्तूरी एंड संस लिमिटेड, पूर्व एडिटर-इन-चीफ द हिंदू एंड ग्रुप न्यूजपेपर्स; संजय गुप्ता- मैनेजिंग डायरेक्टर, स्टार इंडिया बतौर जूरी मेंबर शामिल रहे थे।

गौरतलब है कि वर्ष 2008 में अपनी शुरुआत के बाद से ही यह अवॉर्ड मीडिया में कार्यरत उन शख्सियतों को दिया जाता है, जिन्होंने देश में टेलिविजन न्यूज इंडस्ट्री को एक नई दिशा दी है और अपने योगदान से इस इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।


टैग्स इनबा टीवी न्यूज इनबा अवॉर्ड्स एक्सचेंज4मीडिया न्यू्ज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स जूरी जूरी पैनल सुनील कुमार अरोड़ा डॉ. जवाहर शाह
सम्बंधित खबरें

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

4 minutes ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

2 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

13 hours ago

आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल ब्रैंड्स में जसकरण बीर सिंह की एंट्री, संभाली बड़ी जिम्मेदारी

फैशन और लाइफस्टाइल सेक्टर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जसकरण बीर सिंह को आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल में Simon Carter ब्रैंड का नया बिजनेस हेड नियुक्त किया गया है।

15 hours ago

पब्लिसिस मीडिया से जुड़े अधीश जैन, मिली ये अहम जिम्मेदारी

मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अधीश जैन को Publicis Media की PMX टीम में मीडिया बाइंग का ग्रुप हेड नियुक्त किया गया है।

15 hours ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

15 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

22 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

13 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

23 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

23 hours ago