होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब इस कंपनी में प्रेजिडेंट बने सीनियर मीडिया प्रफेशनल डॉ. भास्कर दास

अब इस कंपनी में प्रेजिडेंट बने सीनियर मीडिया प्रफेशनल डॉ. भास्कर दास

अब तक तमाम मीडिया प्रतिष्ठानों में महत्वपूर्ण पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं डॉ. भास्कर दास

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

जाने-माने मीडिया प्रफेशनल डॉ. भास्कर दास ने देश की तेजी से बढ़ती एडवाइजरी, स्ट्रैटेजी और कंटेंट क्यूरेशन कंपनी ‘कंटेंट एडवाइजरी ग्रुप’ (CAG) में बतौर प्रेजिडेंट जॉइन किया है। अपनी इस भूमिका में डॉ. भास्कर दास कंपनी के परिचालन की देखरेख करेंगे और रणनीतिक पहल (strategic initiatives) चलाने के साथ-साथ नए भौगोलिक क्षेत्रों में कंपनी का विस्तार करेंगे। ‘कंटेंट एडवाइजरी ग्रुप’ के फाउंडर्स डॉ. भास्कर दास के अनुभवों का लाभ लेते हुए उनके विजन और डायरेक्शन के साथ मिलकर काम करेंगे।

बता दें कि डॉ. भास्कर दास देश के जाने-माने मीडिया प्रफेशनल्स में से एक हैं, जिनके पास विभिन्न प्लेटफॉर्म्स का व्यापक अनुभव है। वह ‘बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड’ (द टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप) के प्रेजिडेंट और बोर्ड मेंबर रह चुके हैं।

इसके अलावा वह ‘जी मीडिया कॉरपोरेशन’ (Zee Media Corporation) में ग्रुप सीईओ, ‘डीबी कॉर्प’ (DB Corp) में एग्जिक्यूटिव प्रेजिडेंट और ‘रिपब्लिक टीवी’ (Republic TV) में ग्रुप प्रेजिडेंट और चीफ स्ट्रैटेजी ऑफिसर के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

‘कंटेंट एडवाइजरी ग्रुप’ में बतौर प्रेजिडेंट अपनी नियुक्ति के बारे में डॉ. भास्कर दास का कहना है, ‘मुझे इस कंपनी से जुड़कर काफी खुशी हो रही है। कंटेंट एडवाइजरी ग्रुप न केवल कंटेंट क्रिएटर्स के रूप में विशिष्ट कार्य कर रहा है, बल्कि कंटेंट एडवाइजरी सर्विसेज के द्वारा अपने क्लाइंट्स के साथ-साथ पार्टनर्स के रूप में काम कर रहा है।’

बता दें कि न्यूज टीवी इंडस्ट्री से जुड़े प्रफेशनल्स ने वर्ष 2018 में ‘कंटेंट एडवाइजरी ग्रुप’ की शुरुआत की। नई दिल्ली में स्थित यह कंपनी मुंबई में अहम परिचालन करती है। इस कंपनी के फाउंडिंग पार्टनर्स समीर अहलूवालिया, अर्पण बनर्जी और शैलेंद्र सिंह हैं। 


टैग्स प्रेजिडेंट नियुक्ति कैग डॉ. भास्कर दास कंटेंट एडवाइजरी ग्रुप
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

22 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

22 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 day ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

22 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

23 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

16 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

13 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago