होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानें, अचानक क्यों एम्बुलेंस के आगे भागने लगे CM के मीडिया सलाहकार
जानें, अचानक क्यों एम्बुलेंस के आगे भागने लगे CM के मीडिया सलाहकार
टोटल टीवी के वरिष्ठ पत्रकार विनोद लाम्बा ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने कैमरे में कैद कर लिया और फेसबुक पर शेयर कर दिया
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
हरियाणा में चुनाव सर पर हैं और खट्टर जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं। ऐसे में एक बड़ा काफिला उनके साथ चल रहा है। सालों तक मीडिया में काम कर चुके अमित आर्या ये बखूबी जानते समझते हैं कि मीडिया पॉजीटिव खबरों के बजाय नेगेटिव खबरों को ज्यादा तवज्जो देती है। इसलिए सीएम की इस पूरी यात्रा के दौरान काफिले पर नजर रख रही मीडिया को कोई ऐसी खबर न मिल जाए, जिससे सीएम की फजीहत हो, वो पूरी नजर रख रहे हैं।
तभी तो जब हरियाणा के गोहाना में एक एम्बुलेंस सीएम के काफिले के चलते अटकने लगी तो अमित आर्या ने कार में बैठे-बैठे इंतजार करना या ऑर्डर देना मुनासिब न समझा, बल्कि खुद सड़क पर दौड़ने लगे और एम्बुलेंस को रास्ता दिलाकर ही वापस लौटे। लेकिन टोटल टीवी के वरिष्ठ पत्रकार विनोद लाम्बा ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने कैमरे में कैद कर लिया और फेसबुक पर शेयर कर दिया।
इस वाकए के बाद जब सोनीपत जिले के ही गन्नोर में सीएम खट्टर ने रोड पर ही सभा के वक्त एक एम्बुलेंस का साइरन सुना तो खुद ही माइक से एम्बुलेंस को रास्ता देने के लिए सभा खत्म करने का ऐलान कर दिया। हाल ही में सीएम खट्टर के कश्मीरी लड़कियों वाले बयान के बाद उठे बवाल को जिस तरह तेजी से थाम लिया गया, उसके लिए भी अमित आर्या की एम्बुलेंस वाली तेजी को ही क्रेडिट जाता है।
अमित आर्या का वो एम्बुलेंस वाला विडियो विनोद लाम्बा ने अपनी फेसबुक वॉल पर शेयर किया है, जिसे आप यहां देख सकते हैं।
टैग्स मनोहर लाल खट्टर अमित आर्या विनोद लाम्बा मीडिया सलाहकार