होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / डिजिटल में उछाल के बावजूद ट्रेडिशनल मीडिया के महत्व को स्वीकारना भी जरूरी: केविन वज

डिजिटल में उछाल के बावजूद ट्रेडिशनल मीडिया के महत्व को स्वीकारना भी जरूरी: केविन वज

‘फिक्की फ्रेम्स’ के 24वें एडिशन में ‘वायकॉम18’ के सीईओ (ब्रॉडकास्ट और एंटरटेनमेंट) ने देश में मीडिया के उपभोग की बदलती आदतों के बारे में विचार रखे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

‘वायकॉम18’ (Viacom18) के सीईओ (ब्रॉडकास्ट  एंटरटेनमेंट) व ‘भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ’ (FICCI) की मीडिया और एंटरटेनमेंट कमेटी के चेयरमैन केविन वज का कहना है कि डिजिटल के दौर में ट्रेडिशनल मीडिया के महत्व को स्वीकारना भी जरूरी है।

केविन वज मंगलवार को मुंबई में आयोजित ‘फिक्की फ्रेम्स’ (Ficci Frames) के 24वें एडिशन में देश में मीडिया के उपभोग की बदलती आदतों के बारे में अपने विचार रख रहे थे। इस दौरान केविन वज का यह भी कहना था कि डिजिटल में उछाल के बावजूद देश में ट्रेडिशनल मीडिया भी लगातार ग्रोथ का अनुभव कर रहा है और यह देश में मीडिया उपभोग की विविध आदतों (diverse media consumption habits) को प्रदर्शित करता है। वज के अनुसार, हालांकि वैश्विक नजरिये से देखने पर यह एक विरोधाभास प्रतीत हो सकता है, लेकिन यह भारत की सच्चाई है।

केविन वज का कहना था, ‘यह स्पष्ट है कि हम अभूतपूर्व विकास और परिवर्तन के चौराहे पर खड़े हैं। विश्व स्तर पर, इंडस्ट्री उल्लेखनीय बदलाव देख रही है, जिसमें डिजिटल इनोवेशंस यानी डिजिटल के क्षेत्र में हुए नवाचार उपभोग पैटर्न (consumption patterns) और कंटेंट निर्माण गतिशीलता (content creation dynamics) को नया आकार दे रहे हैं।’

उनका कहना था, ‘भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट (M&E) सेक्टर में ट्रेडिशन और इनोवेशन का अनूठा मिश्रण है, जिसमें टेक्नोलॉजी के सपोर्ट वाले एंटरटेनमेंट टेलीविजन चैनल, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, एआई न्यूजरीडर वाले न्यूज चैनल, हार्डकॉपी ब्रॉडशीट्स, फिल्में और शॉर्ट फॉर्म रील न केवल सह-अस्तित्व में हैं, बल्कि आगे बढ़ रहे हैं।’

विज के अनुसार, वर्ष 2023 में इंडस्ट्री ने कंटेंट क्रिएशन का एक उल्लेखनीय दौर देखा, जिसमें सालाना 200,000 घंटे से अधिक कंटेंट का उत्पादन हुआ। भारतीय कंटेंट ने अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को पार कर लिया है, 160 से अधिक देशों में ऑडियंस को आकर्षित किया है और ग्लोबल प्लेटफार्म्स पर स्ट्रीमिंग चार्ट में टॉप पर है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केविन वज का कहना था, ‘वर्ष 2023 में, भारतीय कंटेंट को सर्वश्रेष्ठ गीत और सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री के लिए एक नहीं बल्कि दो ऑस्कर मिले। भारतीय म्यूजिक टैलेंट को हाल ही में तीन ग्रैमी पुरस्कार मिले हैं। दो भारतीयों (वीर दास और एकता कपूर) ने प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय एमी पुरस्कार जीते। यह बदलाव एक नए युग का संकेत देता है जहां स्थानीय स्टोरीज को दुनिया भर के ऑडियंस द्वारा अपनाया जाता है और यह भारतीय स्टोरीज व हमारी कहानी कहने की (स्टोरीटैलिंग) सार्वभौमिक अपील को प्रदर्शित करता है।’

इस दौरान वज ने भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में डिजिटल टेक्नोलॉजीज के एकीकरण (integration) के बारे में भी बात की। वज के अनुसार, ‘सुलभ और सस्ते इंटरनेट की बदौलात कॉमर्शियल 5जी सेवाओं के आने से भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के विकास को गति मिल रही है। हमें क्रिएटिविटी में निवेश के अच्छे चक्र को पहचानना चाहिए जो भारत में किफायती इंटरनेट के विस्तार को बढ़ावा देता है। हमें इस तथ्य पर गर्व हो सकता है कि भारतीय कंपनियां, भारतीय क्रिएटर्स और भारतीय प्रड्यूसर्स डिजिटल कंटेंट की क्रांति में सबसे आगे हैं, फिर चाहे वह फिल्म में हो, संगीत में हो या गेमिंग में हो।’


टैग्स वॉयकॉम18 फिक्की भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ फिक्की फ्रेम्स केविन वज
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

3 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

3 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

5 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

7 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

18 hours ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

3 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

5 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

5 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

1 hour ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

1 hour ago