होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 's4m पत्रकारिता 40 अंडर 40’ में मुख्य अतिथि होंगे राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन हरिवंश नारायण

's4m पत्रकारिता 40 अंडर 40’ में मुख्य अतिथि होंगे राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन हरिवंश नारायण

'समाचार4मीडिया पत्रकारिता 40 अंडर 40’ (40 Under 40)' कार्यक्रम में राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन हरिवंश नारायण सिंह मुख्य अतिथि की भूमिका निभाएंगे।  

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' (samachar4media.com) द्वारा तैयार की जा रही 'समाचार4मीडिया पत्रकारिता 40 अंडर 40’ (40 Under 40)' की लिस्ट से एक सितंबर 2023 को पर्दा उठ जाएगा। दिल्ली में स्थित ‘इंडिया इंटरनेशनल सेंटर’ (IIC) के सेमिनार हॉल- 1, 2 और 3 में आयोजित एक कार्यक्रम में इस लिस्ट में शामिल हुए प्रतिभाशाली पत्रकारों के नामों की घोषणा की जाएगी और उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम में राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन हरिवंश नारायण सिंह मुख्य अतिथि की भूमिका निभाएंगे।  

बता दें कि पुरस्कार वितरण समारोह से पहले 'मीडिया संवाद 2023' कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। एक सितंबर को सुबह नौ बजे से होने वाले इस कार्यक्रम में विभिन्न पैनल चर्चा और वक्ताओं का संबोधन शामिल होगा। 

गौरतलब है कि हरिवंश नारायण वरिष्ठ पत्रकार और लेखक भी हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के रहने वाले हरिवंश नारायण ने बनारस हिंदी यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। जयप्रकाश नारायण (जेपी) से प्रभावित होकर उन्होंने जेपी आंदोलन में भी सक्रिय भूमिका निभाई और बतौर पत्रकार विभिन्न सामाजिक व राजनैतिक मुद्दों पर लिखना शुरू कर दिया। पत्रकारिता में अपने 40 वर्षों से ज्यादा के करियर में उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर काफी लिखा है।

हरिवंश नारायण ने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत टाइम्स ऑफ इंडिया समूह (मुंबई) से की और इस ग्रुप की मैगजीन धर्मयुग के लिए काफी समय तक अपने सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने कोलकाता में ‘एबीपी ग्रुप’ की हिंदी मैगजीन रविवार में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाली। 27 साल से ज्यादा समय तक (1990-2016) वह प्रभात खबर अखबार के चीफ एडिटर भी रहे हैं। 

तत्कालीन प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के एडिशनल इंफॉर्मेशन एडवाइजर (जॉइंट सेक्रेटी) पद पर अपनी जिम्मेदारी निभाने के साथ ही वह विभिन्न सरकारी समितियों, आयोगों और बोर्ड्स में समय-समय पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें माधव सप्रे अवॉर्ड और महावीर प्रसाद द्विवेदी अवॉर्ड भी मिल चुका है। वह कई पुस्तकों का लेखन/संपादन कर चुके हैं और अभी भी इस दिशा में जुटे हुए हैं।


टैग्स हरिवंश नारायण सिंह
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

3 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

3 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

5 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

7 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

18 hours ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

3 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

5 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

5 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

1 hour ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

1 hour ago